करियर के लिहाज से इंश्योरेंश सेक्टर ऐसी जगह जहां बेहतर वेतन, भत्तों के साथ कई अन्य सुविधाएं भी हैं। अगर आप भारत की सबसे बड़ी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के साथ जुड़कर अपने करियर को ऊंची उड़ान देना चाहते हैं तो ये बेहतरीन मौका है। एलआईसी में अस्सिटेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पद के लिए रिक्रूटमेंट शुरू हुआ है।
भारतीय जीवन बीमा निगम देश में पब्लिक सेक्टर की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। ये पूरी तरह से भारत सरकार के अधीन उपक्रम है। एलआईसी में अधिकारी पद पर नौकरी पाने का ये सबसे उचित समय है। यहां एएओ के 700 पदों के लिए भर्ती की जा रही है। इन पदों में जनरल के 349 पद, ओबीसी के 192, एससी के 104, एसटी उम्मीदवारों के लिए 52 पद हैं।
इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्याल से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार उम्र में छूट का प्रावधान है।
एलआईसी में चयन प्रक्रिया थोड़ी कठिन जरूर है परंतु योजनाबद्ध तैयारी के साथ परीक्षा में आसानी से सफलता पायी जा सकती है। चयन के लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी। जिसमें मैथ्स, इंग्लिश, रिजनिंग, जनरल अवैरनेस से संबंधित प्रश्न होंगे। साथ में एक डिस्क्रिप्टिव एग्जाम भी होगा। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू पास करना होगा।
जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों को एग्जाम फीस 600 रुपए और एससी एसटी उम्मीदवारों को 100 रुपए एग्जाम फीस देनी होगी। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख 15 अगस्त है। इच्छुक उम्मीदवार एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट www.licindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।