सीबीएसई बोर्ड से दसवीं और बारवीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स अपनी सीटबैल्ट टाइट कर लें। आपकी परीक्षा का वक्त नजदीक आ गया है। इस बार सीबीएसई 5 मार्च से परीक्षाएं शुरू करा रहा है। परीक्षा की डेटशीट इसी हफ्ते जारी हो सकती है।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंड्री एजुकेशन ने आधिकारिक तौर पर परीक्षा की घोषणा नहीं की है लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया अखबार ने यह खबर प्रकाशित की है कि 5 मार्च से परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। सीबीएसई की दसवीं की परीक्षाएं मार्च में ही पूरी हो जाएंगी, जबकि बारवीं की परीक्षाएं अप्रैल तक पूरी होंगी। सीबीएसई इसी हफ्ते परीक्षा की डेटशीट जारी कर देगा। इस बार कुल 4200 परीक्षा केंद्रों में छात्र परीक्षा देंगे। सीबीएसई के अधिकारियों ने बताया कि दसवीं में इस बार करीब 18 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है और बारवीं में लगभग 11 लाख से ज्यादा छात्रों ने फार्म भरे हैं। मार्च के शुरूवात में होली होने के कारण इस बार 5 मार्च से परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।
