आईसीसी अवॉर्ड में इन भारतीय खिलाड़ियों का जलवा

इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही टीम इंडिया ने आईसीसी अवॉर्ड में भी बाजी मारी है। पूरे साल जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली को वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया है, जबकि युजवेंद्र चहल को टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया है।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने आईसीसी अवॉर्ड 2017 का ऐलान कर दिया है। पिछले साल वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली को वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब दिया गया है। इस दौरान उन्होंने 76.84 के औसत से रन बनाए। इसके अलावा विराट कोहली को आईसीसी ने सबसे बड़े सम्मान सर गारफील्ड सोबर्स ट्राफी से भी सम्मानित किया है। आईसीसी ने टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर सम्मान यजुवेंद्र चहल को दिया है। चहल पिछले साल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर हैं, उन्होंने 11 मैचों में 23 विकेट लिए हैं। टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड आस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ को दिया गया। उन्होंने 16 टेस्ट मैचों में 78.12 के औसत से 1,875 रन बनाए हैं। इसके अलावा अफगानिस्तान के एक खिलाड़ी ने भी आईसीसी अवॉर्ड में अपनी जगह बनाई है। राशिद खान को बेस्ट असोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया है। उन्होंने असोसिएट टीम अफगानिस्तान के लिए पिछले साल 60 विकेट लिए हैं।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER