RCB VS SRH के बीच होगा आज का आइपीएल मुकाबला, जाने संभावित टीम

RCB VS SRH : IPL 2020 में आज आमने सामने होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और उनके सामने होंगे डेविड वार्नर की बेहद संतुलित सनराइजर्स हैदराबाद की टीम।

 

 

कहां खेला जाएगा RCB VS SRH मुकाबला

 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होने वाला तीसरा मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेला जाएगा।

 

कब और कितने बजे खेला जाएगा आज का तीसरा मुकाबला

 

टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला सोमवार (21 सितंबर 2020) को भारतीय समयानुसार शाम 7.30 खेला जाएगा।

 

 

आइपीएल के शुरू होने से पहले कोहली कह चुके हैं कि उनकी टीम 2016 जैसी संतुलित है और वह काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं। पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर कह चुके हैं कि एक बार जो प्लेइंग इलेवन विराट कोहली चुनेंगे उनको उसके साथ ही खेलते रहना चाहिए। गंभीर ने यह भी कहा था पहले मैच का प्लेइंग इलेवन ही पूरे टूर्नामेंट का रुख तय करेगा।

 

हैदराबाद की टीम बेहद संतुलित और दमदार है ऐसे में विराट बड़े और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ उतरना चाहेंगे। ऑलराउंडर के तौर पर टीम में शिवम दूबे, वॉशिंग्टन सुंदर, मोइन अली और क्रिस मोरिस हो सकते हैं। ओपनिंग का जिम्मा खुद संभालने के अलावा कोहली देवदूत के साथ पार्थिव को भेज सकते हैं।

 

RCB VS SRH : बेंगलोर की संभावित टीम

 

 

देवदूत पदिक्कल, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, मोइन अली, क्रिस मोरिस, शिवम दूबे, वॉशिंग्टन सुंदर, युजवेंद्रा चहल, डेल स्टेन, नवदीप सैनी

 

वहीं हैदराबाद की बात करें तो कप्तान डेविड वार्नर अच्छे फॉर्म में नहीं है लेकिन इंग्लैंड के विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो अच्छी लय में हैं। टीम की गेंदबाज हमेशा ही मजबूत रही है इस बार भी भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा और खलील अहमद तेज गेंदबाजी में जबकि राशिद शान और मोहम्मद नबी स्पिन में कमाल दिखाएंगे।

 

हैदराबाद की संभावित टीम

 

 

डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर) मनीष पांडे, विराट सिंह, विजय शंकर, अब्दुल समाद, मोहम्मद नबी, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, संदीप शर्मा

 

स्पोर्ट्स से जुड़ी और खबरों के लिए लाईक करे यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER