RCB VS SRH : आईपीएल के 13वें सीजन का तीसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नाम रहा। सोमवार को खेले गए मुकाबले में विराट की आरसीबी ने वार्नर के सनराइजर्स को शिकस्त दी। दुबई में खेले गए इस मुकाबले में बैंगलोर के लिए जीत इतनी आसान नहीं थी और उसे जीत के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। बैंगलोर के तरफ से बल्लेबाजी और गेंदबाज़ी दोनो ही उम्दा रही जिससे यह रोमांचक मुक़ाबला आरसीबी के नाम रहा।
That's that from Match 3 in Dubai as the @RCBTweets win by 10 runs.#Dream11IPL #SRHvRCB pic.twitter.com/UyNWfkq4pz
— IndianPremierLeague (@IPL) September 21, 2020
RCB VS SRH के मैच में पदार्पण कर रहे देवदत्त पडीक्कल ने खेली जबरदस्त पारी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से ओपनिंग करने उतरे देवदत्त पडीक्कल (42 गेंदों में 56 रन) रनों की शानदार पारी खेली। यह उनका पदार्पण मैच था । और उन्होंने सभी का दिल जीत लिया। देवदत्त के अलावा एबी डीविलियर्स (30 गेंदों में 51 रन) की शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवर्स में 163/5 का स्कोर खड़ा किया ।
मैन ऑफ द मैच रहे यजुवेंद्र चहल
आरसीबी के लिए गेम चेंजर साबित हुए यजुवेंद्र चहल। आपको बता दें कि युजवेंद्र चहल ने एक ही ओवर में पहले जॉनी बेयरस्टो (43 गेंदों में 61 रन) और फिर अगली ही गेंद पर विजय शंकर को क्लीन बोल्ड कर मैच पलट कर रख दिया। उन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट चटकाए। चहल ने सबसे पहले 12वें ओवर में फॉर्म में दिख रहे मनीष पांडे को 34 रन पर आउट करवाया, इसके बाद 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर बेयरस्टो और तीसरी गेंद पर विजय शंकर का पवेलियन का रास्ता दिखाया। चहल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के लिए चुना गया।
मैच के बाद कैप्टन कोहली ने कहा
मैच के बाद आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो यह शानदार मैच था। पिछले साल हमने लगातार छह मैच गंवाए थे। 1-0 की बढ़त बनाना काफी अच्छा। हमने मैच में संतुलन बनाए रखा। युजी ने आते ही मैच पलट दिया। पिच से स्पिनरों को मदद नहीं मिल रही थी। चहल ने दिखा है वह किसी विकेट पर गेंदबाजी कर सकते हैं। उनके अक्रामक गेंदबाजी से मैच पलट गया।
