घर पर ऐसे बनाएं वेजीटेबल केक, जानियें इसकी आसान सी विधी

अगर आप सुबह की भागदौड़ या बच्चों के लंच बॉक्स के लिए कोई झटपट रेसिपी की तलाश में हैं तो आप मिक्स वेजिटेबल पैनकेक को जरूर बनाएं. ये एक हेल्दी और टेस्टी नाश्ता है जिसमें आप मनपसंद सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। अक्सर बच्चे सब्जियों को खाना पसंद नहीं करते हैं. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आप इस डिश को बनाएं. इसका स्वाद बच्चों को भी बहुत पसंद आएगा. तो आइए जानते हैं वेजिटेबल पैनकेक बनाने की विधि।

वेजिटेबल पैनकेक बनाने के लिए सामग्री

  • सूजी- एक कप
  • दही- 2-3 चम्मच
  • गाजर- 1
  • शिमला मिर्च- आधा कप
  • प्याज- एक
  • टमाटर- एक बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च- 1-2
  • हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
  • अदरक- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • जीरा- आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • पानी
  • तेल

वेजिटेबल पैनकेक बनाने की विधि (Vegetable Pancake Recipe)

  • वेजिटेबल पैनकेक बनाने के लिए आप सबसे पहले आप सूजी को एक बाउल में ले. इसमें आप दही और पानी को मिलाकर एक घोल तैयार कर लें. घोल को पतला नहीं रखें. इस घोल को आप 10-15 मिनट के लिए आप इसे रेस्ट करने के लिए छोड़ दें.
  • अब गाजर को कद्दूकस कर लें. अब इसमें बारीक कटा हुआ शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर को मिक्स करें. आप इसमें और भी सब्जियों को मिक्स कर सकते हैं. इन बारीक कटी सब्जियों को आप सूजी के घोल में डाल दें. अब इसमें आप अदरक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और जीरा को मिक्स कर दें. अब इसमें आप गरम मसाला और नमक को भी डाल दें. अगर ये ज्यादा गधा है तो थोड़ा सा पानी आप मिला सकते हैं. पैनकेक के लिए बैटर को गाढ़ा ही रखें.
  • अब एक पैन को गर्म करें. इसमें आप एक चम्मच को डालें. अब आप बैटर को तवे के ऊपर डालें. इसे ज्यादा नहीं फैलाएं. इसे दोनों साइड से क्रिस्प होने तक पकाएं.

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER