ऑफिस जाते समय है कनफ्यूज, तो ये ईयररिंग्स का करें चयन

ऑफिस जाते समय है कनफ्यूज, तो ये ईयररिंग्स का करें चयन

जैसे किसी पार्टी में जाते समय हमारी लुक ज्वेलरी खासकर इयररिंग के बिना अधूरी होती है, वैसे ही ऑफिस लुक भी इनके बिना बहुत अधूरी लगती है इसलिए ऑफिस जाते समय आपको सिंपल और स्टाइलिश दिखने वाले ऐसे इयररिंग जरूर वियर करने चाहिए। मार्केट में कई सिंपल और स्टाइलिश ईयररिंग उपलब्ध हैं. जिन्हें आप ऑफिस जाते समय पहन सकते हो. जिसमें इस तरह के ड्रॉप इयररिंग्स शामिल हैं. जिन्हें आप वेस्टर्न और ट्रेडिशनल दोनों तरह के आउटफिट के साथ पहन सकती हो. ये आपको मार्केट में कई कलर में भी मिल जाएंगे।

ये है इस समय् चलन में

कई समय से एविल आई ब्रेसलेट काफी ट्रेंड में हैं। इसी के साथ मार्केट में आपको एविल आई इयररिंग भी मिल जाएंगे। जिससे आप नॉर्मल जींस टॉप और शोर्ट कुर्ती के साथ वियर कर सकती हो। ये कई तरह की आउटफिट के साथ सूट करेंगे। साथ ही बहुत सिंपल और सोबर लगेंगे।

लुक देगा अच्छा

आपको मार्केट में कई तरह के हूप इयररिंग्स मिल जाएंगे। जो आपकी ऑफिस लुक के लिए परफेक्ट हैं। साथ ही इसे आप वेस्टर्न और इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी पहन सकती हो. जो आपकी लुक को ज्यादा अट्रैक्टिव बना देगा। कई लोगों को शॉर्ट कुर्ती और सूट के साथ झुमका इयररिंग्स पहनने का बहुत शौक होता है. लेकिन ऑफिस में हैवी इयररिंग पहनना ज्यादा कंफर्टेबल नहीं लगता. तो ऐसे में वो लोग लाइट वेट झुमका इयररिंग्स पहन सकते हैं। बाजार में ये आपको बहुत तरह के मिल जाएंगे।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER