खाने के है शौकीन, तो इसका करते होंगे इस्तेमाल, जानिये इसके फायदें

खाने के है शौकीन, तो इसका करते होंगे इस्तेमाल, जानिये इसके फायदें

कसूरी मेथी भारतीय रसोई का एक बेहद खास मसाला है, जिसे किसी खास व्यंजन में इस्तेमाल किया जाता है। इससे खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है और खाने की खुशबू बढ़ जाती है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि यह स्वाद के साथ सेहत के लिए भी कई लाभ प्रदान करता है। कसूरी मेथी का सेवन करने से शरीर पर पॉजिटिव असर पड़ता है। यह खासकर महिलाओं के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है। चलिए हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा से जानते हैं कसूरी मेथी खाने से हमें कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं।

खाने में कसूरी मेथी डालने से क्या होता है

कसूरी मेथी मेनोपॉज के लक्षणों में रहता दे सकता है। इसमें फाइटर एस्ट्रोजन होता है जो एस्ट्रोजन हार्मोन की गतिविधि की नकल करता है यह महिलाओं में मेनोपॉज के दौरान होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस के लक्षणों को नियंत्रित करने में मदद करता है जिससे हॉट फ्लैशेस, मूड स्विंग और अन्य हार्मोनल समस्याओं में कमी आती है।

पाएं जाते है ये गुण

इसके अलावा इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद मददगार है। यह गैस सूजन कब्ज और पेट की असहजता को कम करने में मददगार है। इसमें एंटी फ्लैटूलेंट गुण होते हैं जो गैस के निर्माण को कंट्रोल करता है और पेट साफ रखता है।कसूरी मेथी में हाइड्रॉक्सीइसो ल्यूसीन होता है जो रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक होता है। मधुमेह रोगियों को इससे फायदा पहुंचता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रत रखता है, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखता है और दिल को फायदा पहंचाता है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER