घर पर ऐसे बनाएं इनके पराठे, स्वास्थ्य के लिए होता है लाभदायक, जानिये रेसिपी

घर पर ऐसे बनाएं इनके पराठे, स्वास्थ्य के लिए होता है लाभदायक, जानिये रेसिपी

सर्दियों के मौसम में तरह-तरह के साग मिलने लगते हैं। ये स्वाद और सेहत दोनों के लिए बेस्ट है। वहीं ठंड के मौसम लोग स्टफ पराठे भी खाना पसंद करते हैं। ऐसे में फ्रेश मेथी के साग से बने पराठे भी बहुत अच्छे लगते हैं।

ये चाहिए सामग्री

मेथी के पराठे बनाने के लिए फ्रेश मेथी बारीक कटी हुई, गेहूं का आटा, बेसन, बारीक कटे प्याज, कद्दूकस किया अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च, हींग, नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, मलाई, घी चाहिए।

ये है बनाने की विधि

मेथी का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आटा लगाएं। इसके लिए एक बर्तन में गेहूं का आटा, बेसन, हींग, नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला डालें और अच्छे से मिक्स करें। फिर बारीक कटी मेथी, बारीक कटे प्याज, कद्दूकस किया अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च, मलाई भी आटे में मिला दें। पहले बिना पानी के आटे को अच्छे से मिला लें। फिर थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर आटा तैयार करें। अंत में आटे पर थोड़ा पानी के छींटे डालें और कुछ देर के लिए ढक कर रख दें। फिर 15 मिनट बाद हाथ पर सूखा आटा लें और फिर आटे को पूरी तरह से मसल कर एक सा कर लें। अब आटे की छोटी लोई लें और फिर इसे थोड़ा गोल करें। इसके ऊपर घी लगाएं और इसे फोल्ड करें और फिर पराठा बेल लें। अब इसे घी से हल्की आंच पर सेक लें। अब सफेद मक्खन के साथ पराठे को सर्व करें।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER