आपको बता दें कि स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने ग्लोबल मार्केट में अपनी V30 सीरीज के नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। वीवो वी30 ब्रांड का नया हैंडसेट है। Vivo V30 को 6.78 इंच की कर्व्ड-ऐज AMOLED डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा से लैस किया गया है। वहीं, इसकी कीमत की बात करें तो फिलहाल कंपनी ने इसका खुलासा नहीं किया है। हालांकि, इसे जल्द ही दुनियाभर के 30 बाजारों में रिलीज किए जानें की तैयारी है। कंपनी ने इसे नोबल ब्लैक, ब्लूम व्हाइट, वेविंग एक्वा और लश ग्रीन कलर वेरियंट में उपलब्ध कराया है।
खास बात
कंपनी के दिए गए जानकारी के अनुसार इसे भारत, मलेशिया, सिंगापुर, थाइलैंड, यूएई, इंडोनेशिया और हॉन्ग कॉन्ग में लॉन्च किया जाएगा। बता दें, वीवो वी30 स्मार्टफोन Vivo S18 का एक मोडिफाइड वर्जन है, जिसे कंपनी ने पिछले साल दिसंबर 2023 में चीन में लॉन्च किया था।
मिल रहा एमोलेड डिस्प्ले
वीवो वी30 में 6.78 इंच कर्व्ड एज AMOLED डिस्प्ले पैनल मिल रहा है। जो 1.5K (1280 x 2800 पिक्सल) रेजॉलूशन और 120 हर्ट्ज़ तक रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। वीवो का यह लेटेस्ट फोन ऐंड्रॉयड 14 बेस्ड FunTouch OS 14 के साथ आएगा। कंपनी ने इसे लेकर कहा है कि, V30 स्मार्टफोन में 50 महीने तक स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि,फोन में 4 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेंगे।
इस स्टोरेज में होगा उपलब्ध
अगर प्रोसेसर की बात करें तो यह स्नैपड्रैगन 7 Gen 3 चिपसेट वाला यह पहला स्मार्टफोन है। जिसे चीन के अलावा अन्य बाजारों में पेश किया गया है। इस फोन को 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज, 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 512 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया है। लेकिन अलग-अलग बाजारों में यह डिवाइस अलग रैम और स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध कराया जाएगा।