जल्द दर्शकों के समक्ष आएगा मिर्जापुर का तीसरा सीजन, मेकर्स ने कही ये बात

जल्द दर्शकों के समक्ष आएगा मिर्जापुर का तीसरा सीजन, मेकर्स ने कही ये बात

अमेजन प्राइम की जानी-मानी सुपरहिट वेबसीरीज में से एक मिर्जापुर के अगले सीजन यानी तीसरे पार्ट जल्द दर्शकों के समक्ष आने वाला है। वहीं, मिर्जापुर की पहली सीरीज वर्ष 2018 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शको के समक्ष रिलीज की गई थी। तो वहीं, वर्ष 2020 में दशहरा के समय 23 अक्टूबर के दिन मिर्जापुर का दूसरा सीजन रिलीज किया गया था। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। आपको बता दें कि इस वेब सीरीज के तीसरा सीजन को लेकर मेकर्स ने बताया कि वर्ष 2020 में गूगल द्वारा जारी साल की सबसे अधिक सर्च होने वाले शो की लिस्ट में मिर्जापुर सीरीज चौथे नंबर पर थी।

स्क्रिप्ट पर चल रहा है काम

वहीं, मिर्जापुर के मेकर्स यानी एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी ने बताया कि, “मिर्जापुर की स्क्रिप्ट पर हम काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हम सच में इस साल शूटिंग की शुरूआत करने वाले थे, लेकिन तभी लॉकडाउन और बारिश के कारण मानसून ने जाहिर तौर पर तीसरे सीजन के लिए तैयार होना हमारे लिए थोड़ा मुश्किल हो गया लेकिन फिर भी सरकार ने इंटरटेंमेंट सेक्टर के लिए शूटिंग प्रतिबंधों में कुछ ढील दे दी है। जहां हमारी कोशिश यह रहेगी कि मिर्जापुर के अगले सीजन को अगले साल हम जल्द दर्शकों के सामने ला सके।

जल्द दर्शकों के समक्ष आएगा मिर्जापुर का तीसरा सीजन, मेकर्स ने कही ये बात

खास बात

आपको बता दें कि मिर्जापुर के दूसरे सीजन में फिल्म निर्माताओं ने शो के महिला किरदारों के हाथ में पावर दी थी। तो ऐसे में तीसरे सीजन में मिर्जापुर में नजर आने वाली महिलाएं कालीन भैया और गुड्डू भैया का पूरा गेम ही पलट सकती हैं।

पहले-दूसरे सीजन में ये आ चुके है नजर

दरअसल, मिर्जापुर के पहले और दूसरे सीजन में अभिनेता पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, अली फजल, विक्रांत मैसी, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर और कुलभूषण खरबंदा अहम रोल निभाते हुए नजर आए थे। तो ऐसे में देखना यह होगा कि मिर्जापुर का तीसरा भाग कैसा होगा और यह कितना दर्शको को पसंद आता है।

Summary
जल्द दर्शकों के समक्ष आएगा मिर्जापुर का तीसरा सीजन, मेकर्स ने कही ये बात
Article Name
जल्द दर्शकों के समक्ष आएगा मिर्जापुर का तीसरा सीजन, मेकर्स ने कही ये बात
Description
अमेजन प्राइम की जानी-मानी सुपरहिट वेबसीरीज में से एक मिर्जापुर के अगले सीजन यानी तीसरे पार्ट जल्द दर्शकों के समक्ष आने वाला है। वहीं, मिर्जापुर की पहली सीरीज वर्ष 2018 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शको के समक्ष रिलीज की गई थी।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER