कर्मचारी चयन आयोग SSC ने जीडी कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन अभी हाल ही में जारी कर दिया है। जहां इस भर्ती में कांस्टेबल के 25 हजार 271 पदों पर वैकेंसी निकली है। जिनमें से पुरुष कांस्टेबल के 22 हजार 424 पद और महिला कांस्टेबल के करीब 2 हजार 847 पद दिए गए हैं। जहां इच्छुक उम्मीदवार ssc.nic.in पर जाकर सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2021 रखी गई है। वहीं, ऑनलाइन फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 2 सितंबर और चालान से फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 7 सितंबर रखी गई है।
ये होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता
10 वीं पास
ये रखी गई है उम्र सीमा
18 वर्ष से 23 वर्ष । आयु की गणना 1 अगस्त 2021 से की जाएगी। यानी वही उम्मीदवरा इस परीक्षा के लिए आवदेन कर पाएंगे जिनका जन्म 2 अगस्त 1998 से पहले और 1 अगस्त 2003 के बाद न हुआ हो। तो वही, एससी, एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।
वेतन
इसका पे लेवल -3 है (21700-69100 रुपये तक)
वैकेंसी डिटेल इस प्रकार है
बीएसएफ में 7545, सीआईएसएफ में 8464, एसएसबी में 3806, आईटीबीपी में 1431, एआर में 3785 और एसएसएफ में 240 वैकेंसी है। तो वहीं, सीआरपीएफ और एनआईए में कोई वैकेंसी नहीं है।
इस प्रकार होगा चयन
सबसे पहले लिखित परीक्षा (कंप्यूटर बेस्ड) होगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मापतौल परीक्षा (पीएसटी) के बुलाया जाएगा।
यह रखी गई है आवेदन फीस
अनारक्षित उम्मीदवारों को 100 रुपये की एग्जामिनेशन फीस देनी होगी। महिला उम्मीदवारों व एससी, एसटी उम्मीदवारों को इस फीस से छूट है। फीस एसबीआई चालान/एसबीआई नेट बैंकिंग या मास्टर कार्ड, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के जरिए जमा कराई जा सकती है।
इस प्रकार कर सकते है आवेदन
इस परीक्षा के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार ssconline.nic पर जाकर सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जहां सभी जानकारी दी गई है।


