इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न 2020 के 54 वे मुकाबले में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स एक दूसरे के आमने सामने थे। आज के मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुक़सान पर 191 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम की शुरुवात बेहद खराब रही और टीम ने आधे विकेट पावरप्ले में ही गवा दिए। और पूरी टीम 131 रन ही बना सकी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने यह मैच 60 रनों के विशाल अंतर से जीत लिया है साथ ही राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ से बाहर कर दिया है।
#KKR win by 60 runs to keep their hopes alive in #Dream11IPL 2020. pic.twitter.com/aISfVK98zJ
— IndianPremierLeague (@IPL) November 1, 2020
कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी
कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से कप्तान इयोन मोर्गन ने सर्वाधिक 68 रन बनाए। उन्होने मात्र 35 गेंदों का सामना किया। जिसमें 6 छक्के और 5 चौंके शामिल हैं। उनके अलावा राहुल त्रिपाठी ने 39 और शूभमन गिल ने 36 रनों की पारी खेली। साथ ही अंत में आंद्रे रसेल ने तेज़ी से 11 गेंदों पर 25 रन बनाए इस दौरान उन्होंने 3 छक्के भी लगाए। इस तरह कोलकाता ने निर्धारीत 20 ओवर में 6 विकेट के नुक़सान पर 191 रन बनाए।
राजस्थान रॉयल्स की पारी
राजस्थान रॉयल्स की शुरुवात बेहद खराब रही। राजस्थान के शुरुवाती झटके लगते ही रहे। 37 रनों के कुल स्कोर पर ही उसके आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। अंत में जॉस बटलर और राहुल तेवतिया की जोड़ी ने टीम की कुछ लाज रखी लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। बटलर ने 35 और राहुल ने 31 रनों की पारी खेली। पूरी टीम मात्र 131 रन ही बना सकी। और 60 रनों के विशाल अंतर के साथ यह मैच हार गए। साथ ही राजस्थान रॉयल्स की टीम अब प्वाइंट्स टेबल में अंतिम स्थान पर काबिज हो गई है।
54 वे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, सुनील नरेन, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, शिवम और वरुण चक्रवर्ती
54 वे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन
रोबिन उथप्पा, बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जोस बटलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, वरुण आरोन और कार्तिक त्यागी।