53 वे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के साथ आईपीएल से विदाई

इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न 2020 के 53 वे मुकाबले में आज महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब एक दूसरे के आमने सामने थे। इस मैच में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब ने चेन्नई के सामने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 153 रन का स्कोर खड़ा किया। चेन्नई के तरफ़ से एक बार फिर रितुराज गायकवाड की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर 18.5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।

 

 

किंग्स इलेवन पंजाब की पारी

 

चोट के बाद वापसी कर रहे मयंक अग्रवाल ने केएल राहुल के साथ पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले 5 ओवर में 48 रन जोड़े। मयंक अग्रवाल ने 15 गेंद पर उन्होंने 26 रन की पारी खेली। कप्तान केएल राहुल भी जल्दी ही चलते बने । दोनो को लुंगी इंगिडी ने आउट किया। अंत में दीपक हुड्डा ने 26 गेंद पर 3 छक्के और दो चौके की मदद से अर्धशतक पूरा किया। इस बल्लेबाज ने 30 गेंद पर 62 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को 153 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

 

चेन्नई के लिए लुंगी इंगिडी ने 4 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट हासिल किए।

 

 

दुसरी पारी: चेन्नई सुपर किंग्स की पारी

 

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रितुराज गायकवाड़ और फाफ डु प्लेसिस की ओपनिंग जोड़ी ने पारी की शुरुआत की। दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले के 6 ओवर में तेज़ी से 57 रन जोड़ टीम को ठोस शुरुआत दिलाई। रितुराज गायकवाड ने जबरदस्त तरीके से बल्लेबाजी करते हुए अपना लगातार तीसरी अर्धशतक जड़ा। उन्होने 38 गेंद पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से उन्होंने हाफ सेंचुरी लगाई। 49 गेंद पर 62 रन की नाबाद पारी खेलकर गायकवाड ने टीम को 9 विकेट की शानदार जीत तक पहुंचाया। उनका साथ दे रहे अंबाती रायुडू ने 30 गेंद पर 30 रन की नाबाद पारी खेली।

 

 

53 वे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन

 

रितुराज गायकवाड़, फाफ डुप्लेसिस, अंबाती रायुडू, एमएस धौनी (कप्तान और विकेटकीपर), एन जगदीशन, सैम कुर्रन, रवींद्र जडेजा, इमरान ताहिर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और लुंगी नगिदी।

 

53 वे मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब की प्लेइंग इलेवन

 

केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, मनदीप सिंह, जेम्स नीशम, क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई और मोहम्मद शमी।

 

 

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाईक करे यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER