मुंबई इंडियंस किसी एक या दो खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है। और यही बात उसे अन्य टीमों से अलग बनाती है उसका हर खिलाड़ी मैच जिताने का माद्दा रखता है। और यही वजह है कि वह चैंपियन टीम है अबूधाबी में बुधवार को खेले गए आईपीएल मुकाबले में जब देवदत्त पादिक्कल और जोश फिलिप ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को धमाकेदार शुरुआत दिलाई तो उस पर ब्रेक लगाने का काम जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लेकर किया। इसके बाद जब वह लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो शुरुआती तीन विकेट उसने सिर्फ 72 रन पर ही गंवा दिए, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने तिरालिस गेंदों पर 10 चौके व तीन छक्के की मदद से नाबाद 79 रन बनाकर मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से जीत दिला दी।
आस्ट्रेलिया के लिए विस्तृत शेड्यूल हुआ जारी, जाने कब होगा मैच
इस जीत से मुंबई के 16 अंक हो गए हैं और उसका आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने का दावा काफी मजबूत हो गया है। पडीक्कल और जोश फिलिप के बीच पहले विकेट की 71 रनों की साझेदारी के बावजूद आरसीबी की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 164 रन ही बना सकी फिलिप ने 24 गेंदों पर चार चौके व एक छक्के की मदद से 33 रन बनाए पार्टिकल ने 45 गेंदों पर 12 चौकों व एक छक्के की मदद से 74 रन बनाए।

जवाब में मुंबई ने 19.1 ओवर में 5 विकेट पर 166 रन बनाकर जीत दर्ज की। लक्ष्य का पीछा करते हुए 52 रन के स्कोर तक मुंबई के दोनों सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक और ईशान किशन पवेलियन लौट चुके थे। जल्दी सौरभ तिवारी भी चलते बने इसके बाद सूर्य कुमार ने पांड्या बंधुओं के साथ अहम साझेदारी की। पहले उन्होंने कुणाल के साथ 35 रन जोड़े और फिर हार्दिक के साथ 51 रन। सूर्यकुमार की पारी वह इन दोनों साझेदारी ने मुंबई को जीत की दहलीज पर लाकर खड़ा कर दिया जब मुंबई जीत से सिर्फ 7 रन दूर थी तो हार्दिक विकेट गवां बैठे लेकिन अगली दो गेंदों पर किरोन पोलार्ड और सूर्य कुमार ने चौके जड़कर मुंबई को जीत दिला दी।