43 वा मैच आईपीएल 2020 का रहा बेहद रोमांचक, हैदराबाद की 12 रनों से शिकस्त

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 का 43 वा मैच बेहद रोमांचक रहा। लो स्कोरिंग मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने हैदराबाद को 12 रनों से हराकर लगातार अपना चौथा मैच जीत लिया है। गेंदबाजों क्रिस जॉर्डन (3/17) और अर्शदीप सिंह (3/23) के डेथ ओवरों में बेहतरीन प्रदर्शन ने मैच की तस्वीर बदल दी। अंतिम चार ओवरों में हैदराबाद ने सात विकेट खो दिए। पंजाब यह रोमांचक मैच 12 रन से जीतने में सफल रही।

 

 

 

 

 

 किंग्स इलेवन पंजाब की पारी

 

किंग्स इलेवन पंजाब के लिए ओपनिंग करने लोकेश राहुल और मनदीप सिंह उतरे। पंजाब का पहला विकेट 37 रनों पर मनदीप सिंह के रूप में गिरा। उन्होंने 17 रन बनाए। इसके अलावा निकोलस पूरन ने नाबाद 28 गेंदो पर जगह 32 रन बनाया। और लोकेश राहुल 27 गेंदों पर 27 रन बनाए। क्रिस गेल ने 20 रन बनाए। उनके अलावा किसी बल्लेबाज ना लंबी पारी नहीं खेली। और पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकट के नुक़सान पर 126 रन ही बना सकी। हैदराबाद की तरफ से संदीप शर्मा, जेसन होल्डर और राशिद खान ने दो दो विकेट लिए।

 

 

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी

 

127 रनों का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद मात्र 114 रन पर ऑल आउट हो गई। कप्तान डेविड वॉर्नर ने ने 20 गेंदों पर 35 रन बनाए। उनके अलावा विजय शंकर ने 26 रन बनाए। जॉनी बेयरस्टो ने भी 19 रनों की पारी खेली। अर्शदीप सिंह और क्रिस जॉर्डन की घातक गेंदबाजी के चलते लो स्कोरिंग मैच में सनराइज हैदराबाद को 12 रनों से शिकस्त खानी पड़ी । क्रिस जॉर्डन को उनकी घातक गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

 

 

43 वा मैच : किंग्स इलेवन पंजाब की प्लेइंग इलेवन

 

केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, मनदीप सिंह, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई और मोहम्मद शमी।

 

43 वा मैच : सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

 

डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरेस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, विजय शंकर, प्रियम गर्ग, जेसन होल्डर, राशिद खान, अब्दुल समद, खलील अहमद, संदीप शर्मा और टी नटराजन।

 

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाईक करे यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER