क्रिस गेल की वापसी के साथ आज पंजाब हैदराबाद की खिलाफ मैदान पर उतरेगी

लगातर तीन हार के बाद किंग्स इलेवन पंजाब की टीम आज विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल की वापसी करा कर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फिर से अपनी जीत के लय को प्राप्त करना चाहेगी । आपको बता दें कि आज आईपीएल 2020 मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम एक दूसरे के आमने सामने होंगे। दोनों टीमों में आंशिक बदलाव हो सकते हैं आइए जानते हैं दोनों टीमों के पिछले प्रदर्शन और आज संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में।

 

 

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में बदलाव के संकेत कम:

डेविड वार्नर की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आज मैच में शायद ही कोई बदलाव करे। उसकी तरफ से डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं मध्यक्रम में मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद बने रह सकते हैं। मनीष पांडे ने पिछ्ले कई मैचों में टीम को मजबूती प्रदान की है। वही शुरुआती मैचों में मध्यक्रम की कमजोरी के बाद टीम में शामिल हुए केन विलियमसन में टीम को मजबूती प्रदान किया है। पिछले मैच में प्रियम गर्ग ने अंतिम ओवरों में अच्छा प्रदर्शन करके टीम में फिनिशर की भूमिका बखूबी निभाई है।

 

गेंदबाजी में भी राशिद खान ने लगातार अच्छी गेंदबाजी की है और विपक्षी टीम को रोक के रखा है। राशिद खान के अलावा सिद्दार्थ कौल, टी नटराजन, संदीप शर्मा को मौका मिल सकता है।

 

बल्लेबाज: डेविड वार्नर, मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग

विकेटकीपर: जॉनी बेयरस्टो

ऑलराउंडर: अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद

गेंदबाज: राशिद खान, सिद्दार्थ कौल, टी नटराजन, संदीप शर्मा

 

 

किंग्स इलेवन पंजाब में हो सकती हैं क्रिस गेल की वापसी

 

शुरुवात अच्छी होने के बाद ऐसा लग रहा है कि जैसे पंजाब की टीम अपने पटरी से भटक गई है। आज के मुक़ाबले में तीन हार के बाद पंजाब की टीम आज मध्यक्रम और गेंदबाजी में कुछ बदलाव कर सकती है। टीम की तरफ से केएल राहुल और विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं मयंक अग्रवाल मध्यक्रम में उतर सकते हैं। उनके अलावा मनदीप सिंह, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), दीपक हूडा को भी मौका मिल सकता है।

 

 

गेंदबाजी में क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, शेल्डन कॉटरेल भी मैदान में उतर सकते हैं।

 

बल्लेबाज: क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, मनदीप सिंह, निकोलस पूरन

विकेटकीपर: केएल राहुल

ऑलराउंडर: दीपक हूडा

गेंदबाज: क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, शेल्डन कॉटरेल ।

 

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाईक करे यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER