चाइना के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरॉना वायरस का खौफ पूरी दुनिया में हावी है, विश्व के अधिकांश देशों ने अपने नागरिकों को चाइना कि यात्रा से बचने की एडवाइजरी जारी कर दी है। ऐसे खौफ के माहौल में खेल पर भी इसका असर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।
इसी क्रम में भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाडियों ने चीन की यात्रा रद्द कर दी है। जिसका स्पष्ट वजह कॉरोना वायरस का फैलता खौफ है। हाल ही में अनेक भारतीय बैडमिंटन टीम की खिलाड़ियों ने भी फिलीपींस में आयोजित होना वाले एशिया कप में कारोना वायरस के भय से भाग लेने से इंकार कर दिया था।
चीन दौरे का कार्यक्रम
भारतीय महिला हॉकी टीम को 14 से 25 मार्च तक के लिए चीन दौरे पर जाना था, लेकिन कोरोना वायरस की भयावहता को देखते हुए इस दौरे को रद्द कर दिया गया। अब हॉकी इंडिया के सामने ओलंपिक की तैयारी के लिए वैकल्पिक दौरे के आयोजन की कठिन चुनौती है। चीन का दौरा रद्द किए जाने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने कहा था कि हमें चीन जाना था, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से जो हालात बने हैं उससे ये दौरा रद्द करना पड़ा है। कई दूसरी टीमें भी उपलब्ध नहीं हैं क्योंकि वो प्रो हॉकी लीग खेल रही हैं। उन्होंने कहा कि हॉकी इंडिया और हमारे कोच व्यवस्था कर रहे हैं कि हम किसी बड़ी टीम के खिलाफ खेंलें, क्योंकि ओलंपिक की तैयारी के लिये बड़ी टीमों से खेलना जरूरी है।
कोरॉना वायरस का खौफ
आपको बता दें कि चीन में कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से बड़ी तादाद में लोगों की मौत हुई है तो हजारों की संख्या में लोग इसकी चपेट में आ गए हैं। इसके अलावा कई अन्य देशों में रहने वाले लोग भी इस वायरस से संक्रमित हो गए हैं। भारत सरकार ने चीन में रहने वाले अपने नागरिकों को कुछ दिन पहले विशेष विमान से देश वापस बुला लिया था, जिसमें से कुछ लोग संक्रमित पाए गए थे जिन्हें सख्त निगरानी में रखा जा रहा है।