सोशल मीडिया के जरिये स्टार बन चुकी रानू मंडल अब अपनी बायोपिक को लेकर काफी चर्चा में है। जी हां ये तो सब को मालूम ही है कि किस तरह रेलवे स्टेशन पर गाना गाते हुए उनका एक वीडियो पूरी तरह से वायरल हो गया था। यहाँ तक कि जैसे ही उस वीडियो पर बॉलीवुड के प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया की नजर पड़ी, वैसे ही रानू मंडल की किस्मत भी बदल गई। ऐसे में अब रानू मंडल की बायोपिक को लेकर काफी सारी तैयारियां की जा रही है और इन खास तैयारियों में रानू मंडल भी सब का पूरा साथ दे रही है। इसलिए अब वह अपने पुराने घर जो बंगाल में स्थित है वहां पहुँच चुकी है।
रानू मंडल की बायोपिक के लिए हो रही है खास तैयारियां..
गौरतलब है कि रानू मंडल का वीडियो वायरल होने के बाद उनके दो गाने भी रिलीज़ हो चुके है। हालांकि अब उनके पास कोई गाना नहीं है। तो ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि उनके पास फ़िलहाल कोई काम नहीं है। बता दे कि रानू मंडल अपने बुरे बर्ताव के कारण कई बार ट्रोल भी हो चुकी है। शायद यही वजह है कि वह लोगों की नजरों से धीरे धीरे नीचे उतरने लगी है। बता दे कि इन दिनों रानू मंडल अपने पुराने घर में रह कर ही इस फिल्म पर काम कर रही है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो रानू मंडल के अपने घर में जाने की वजह केवल उनकी बायोपिक ही है और कुछ नहीं।
यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि इस वजह से वह मीडिया से भी दूर हो चुकी है। इसके इलावा रानू मंडल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया था, जिसमें उन्होंने इसके बारे में पूरी जानकारी दी थी। फ़िलहाल रानू मंडल इस फिल्म को बनाने में लेखकों की काफी मदद कर रही है। दोस्तों क्या आप इस बायोपिक को देखने के लिए उत्साहित है या नहीं, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।



