बता दे कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक बहुत ही खूबसूरत सा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। हालांकि यह वीडियो एक विज्ञापन से संबंधित है, लेकिन फिर भी इस वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बनती है। जी हां विरूष्का का नया वीडियो यक़ीनन आपका दिल भी चुरा लेगा। गौरतलब है कि इस वीडियो में विराट और अनुष्का अपने रिश्ते को श्याम स्टील की तरह हमेशा के लिए मजबूत बनाएं रखने की बात कर रहे है। वैसे अब तो आप समझ गए होंगे कि विरूष्का का नया विज्ञापन किस बारे में है।
विरूष्का का नया वीडियो..
दरअसल विराट और अनुष्का इससे पहले भी श्याम स्टील को प्रमोट कर चुके है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो इन दोनों की जोड़ी ने एक बार फिर से इस कंपनी के साथ नया एड शूट किया है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि हमेशा की तरह इस बार भी दोनों की जोड़ी और केमिस्ट्री में उतनी ही नोंक झोंक है, जितनी कि पहले होती थी। ये तो आपको खुद वीडियो देखने के बाद पता चल ही जाएगा। इस विज्ञापन को अभिषेक वर्मन द्वारा निर्देशित किया गया है और विरूष्का के फैंस को उनका यह एड काफी पसंद भी आ रहा है। फ़िलहाल आप भी इस विज्ञापन की एक झलक यहाँ देख सकते है।
https://www.instagram.com/p/B8Ay5i6FRt5/
https://youtu.be/DUZf9cdxL6Q
हमें यकीन है कि विरूष्का का नया वीडियो देख कर आपका दिल भी खुश हो जाएगा। वैसे अगर हम अनुष्का शर्मा के करियर की बात करे तो इससे पहले वह जीरो फिल्म में नजर आई थी और उसके बाद से ही वह बड़े परदे से गायब थी। मगर ऐसा लगता है कि इस विज्ञापन के साथ उन्होंने बड़े परदे पर वापसी करने की तैयारी भी कर ली है। अगर खबरों की माने तो अनुष्का शर्मा झुलन गोस्वामी की बायोपिक में नजर आ सकती है। दोस्तों आपको विराट और अनुष्का की जोड़ी कितनी पसंद है, ये हमें जरूर बताईयेगा।


