यूँ तो लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन से बहुत से लोग पहले से ही वाकिफ थे, लेकिन जो लोग उनके बारे में नहीं जानते थे अब वह छपाक फिल्म देखने के बाद उनके बारे में सब कुछ जान चुके है। जी हां सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि आम लोग भी लक्ष्मी अग्रवाल को अब बखूबी जानते है। वैसे आज हम लक्ष्मी अग्रवाल की बेटी पीहू से आपको रूबरू करवाना चाहते है। जो दिखने में अपनी माँ की तरह ही काफी खूबसूरत है। बता दे कि दीपिका पादुकोण ने खुद पीहू के साथ बैठ कर अपनी फिल्म छपाक देखी थी। दरअसल लक्ष्मी अग्रवाल चाहती थी कि उनकी बेटी इस फिल्म को देखे और इस फिल्म में क्या दिखाया जा रहा है उसे समझने की कोशिश करे।
लक्ष्मी अग्रवाल की बेटी पीहू, माँ की तरह है खूबसूरत..
इसके इलावा लक्ष्मी अग्रवाल ये भी जानना चाहती थी कि आखिर इस फिल्म को देखने के बाद पीहू क्या रिएक्शन देती है। गौरतलब है कि पीहू ने अपनी माँ के जीवन से जुडी यह फिल्म आराम से देखी और फिर अपनी माँ लक्ष्मी अग्रवाल से कई सवाल भी पूछे। जिसका जवाब लक्ष्मी ने उन्हें दिया। यहाँ अच्छी बात तो ये है कि लोग इस फिल्म को पसंद कर रहे है। यानि यह फिल्म काफी अच्छी कमाई कर रही है। हालांकि अजय देवगन की फिल्म के सामने इस फिल्म ने थोड़ी कम कमाई की है, लेकिन इसमें कोई दोराय नहीं कि दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक को लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
फ़िलहाल लक्ष्मी अग्रवाल की बेटी पीहू अपनी माँ के जीवन से जुडी इस फिल्म को देखने के बाद काफी गर्व महसूस कर रही है। आपको जान कर ताज्जुब होगा कि फिल्म के प्रभाव को देखते हुए इसे राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। यानि अब लोग इन राज्यों में बिना टैक्स भरे इस फिल्म का मजा ले सकते है। दोस्तों क्या आपने यह फिल्म देखी है और अगर देखी है तो आपको यह फिल्म कैसी लगी, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।



