वैसे तो बिग बॉस 13 के हैंडसम कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला की कई लड़कियां दीवानी है। मगर यदि हम बिग बॉस के घर के अंदर की बात करे तो इस शो में एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन तीन लड़कियां उनसे प्यार करती है। जी हां सबसे पहले हम शेफाली जरीवाला की बात करते है। जो उनकी एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी है, लेकिन कई साल पहले सिद्धार्थ से इनका ब्रेकअप हो चुका था। तो वही एक कंटेस्टेंट ऐसी भी है जो मन ही मन सिद्धार्थ शुक्ला से प्यार करती है, लेकिन उन्हें बता नहीं सकती। अगर आप सोच रहे है कि हम यहाँ शहनाज की बात कर रहे है, तो आप गलत सोच रहे है।
सिद्धार्थ शुक्ला से प्यार करती है बिग बॉस की यह कंटेस्टेंट..
बता दे कि हम यहाँ आरती सिंह की बात कर रहे है। जो शो के बाहर से ही सिद्धार्थ शुक्ला की काफी अच्छी दोस्त है। हालांकि यहाँ अफ़सोस इस बात का है कि वह अपनी भावनाओ के बारे में सिद्धार्थ से बात नहीं कर सकती, क्यूकि शो में सिद्धार्थ की जोड़ी पहले से ही शहनाज के साथ बन चुकी है। गौरतलब है कि जहाँ एक तरफ आरती सिंह शो में सिद्धार्थ शुक्ला का साथ देते हुए नजर आती है। तो वही दूसरी तरफ सिद्धार्थ भी आरती को काफी सपोर्ट करते है।
इस बारे में बिग बॉस विनर प्रिंस नरूला का कहना है कि आरती की आँखों में सिद्धार्थ के लिए प्यार दिखता है, लेकिन सिद्धार्थ के मन में शायद ऐसा कुछ नहीं है। इसी वजह से आरती भी चुप है। यहाँ तक कि कभी कभी तो शहनाज गिल भी आरती सिंह से जलते हुए नजर आती है। इसके इलावा जब सिद्धार्थ शो में आरती को तवज्जु नहीं देता, तब आरती को काफी बुरा भी लगता है। अब आरती सिंह के मन में क्या है, ये तो उनकी आँखों में साफ दिखाई देती है। इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि बिग बॉस की यह कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला से प्यार करती है, लेकिन उन्हें जताती नहीं है। दोस्तों सिद्धार्थ और आरती की जोड़ी के बारे में आपका क्या कहना है, ये हमें जरूर बताईयेगा।


