चेहरे के ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाना चाहते है तो जरूर आजमाएं यह आसान नुस्खा

चेहरे के ब्लैकहेड्स से छुटकारा

वैसे तो लड़कियां खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए बहुत कुछ करती है। मगर आज कल लड़के भी कुछ कम नहीं है। अगर हम ये कहे कि लड़कियों से ज्यादा अब लड़के अपने चेहरे की खूबसूरती और हेयर स्टाइल का ध्यान रखते है, तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। वही अगर हम चेहरे की सुंदरता की बात करे तो चेहरे के ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने की कोशिश सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी करते है। बता दे कि आमतौर पर यह समस्या नाक और इसके आस पास के एरिया पर देखी जा सकती है। ऐसे में आप खुद के चेहरे को साफ सुथरा रखने के लिए इस आसान नुस्खे को आजमा सकते है।

चेहरे के ब्लैकहेड्स से छुटकारा

चेहरे के ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं यह नुस्खा.. 

1. सबसे पहले तो हम आपको ये बता दे कि यह समस्या होती क्यों है। दरअसल कुछ लोगों की स्किन काफी ऑयली होती है। जिसके कारण उनके नाक के आस पास और गालों पर तेल जमने लगता है। फिर जब इन पर धूल जमने लगती है तब चेहरे पर ब्लैक या वाइट हेड्स की समस्या होने लगती है।

2. यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि जिस नुस्खे की हम बात कर रहे है, वो आप घर पर ही तैयार कर सकते है। इसके लिए एक चम्मच चायपत्ती, चुटकी भर हल्दी और आधा निम्बू का रस ले लीजिये। इन सब चीजों को मिला कर इनका एक मिश्रण तैयार कर लीजिये।

3. अब इस मिश्रण को निचोड़े हुए निम्बू की मदद से ब्लैकहेड्स वाली जगह पर स्क्रब कर लीजिये। बता दे कि कुछ देर तक ऐसा करने से आपके चेहरे के ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स भी दूर हो जायेंगे। इसके बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लीजिये।

आप चाहे तो हफ्ते में एक बार इस नुस्खे को आजमा सकते है। हां अगर आप चेहरे के ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाना चाहते है, तो ही इस नुस्खे को अजमाइएगा।

Summary
चेहरे के ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाना चाहते है तो जरूर आजमाएं यह आसान नुस्खा  Youth Express
Article Name
चेहरे के ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाना चाहते है तो जरूर आजमाएं यह आसान नुस्खा Youth Express
Description
अगर हम चेहरे की सुंदरता की बात करे तो चेहरे के ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने की कोशिश सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी करते है। बता दे कि आमतौर पर यह समस्या नाक और इसके आस पास के एरिया पर देखी जा सकती है। ऐसे में आप खुद के चेहरे को साफ सुथरा रखने के लिए इस आसान नुस्खे को आजमा सकते है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER