टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई बिग बॉस के घर में टिकने की हर मुमकिन कोशिश कर रही है। बता दे कि जहाँ एक तरफ वह सिद्धार्थ शुक्ला के साथ कभी लड़ाई तो कभी नोंक झोंक करते हुए नजर आती है। वही दूसरी तरफ उन्हें घर से बेघर होने का डर भी सताता रहता है। अब ये बात तो सब जानते ही है कि रश्मि देसाई का तलाक हो चुका है। हालांकि रश्मि और उनके पति नंदिश की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते थे। मगर अफ़सोस कि इन दोनों की जोड़ी लम्बे समय तक टिक नहीं पाई। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि इन दोनों का रिश्ता टूटने की असली वजह आखिर क्या है।
रश्मि देसाई का तलाक इस वजह से हुआ था..
दरअसल बात ये है कि आज से करीब सात साल पहले इन दोनों की शादी हुई थी। शादी के बाद रश्मि अपने पति के साथ बेहद खुश थी। यहाँ तक कि उनके माँ बनने की खबर भी सामने आई थी। फिर पता चला कि उनका मिसकैरिज हो चुका है। जो उनके लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था। बता दे कि इस खबर के बाद तो मानो रश्मि और उनके पति की सारी खुशियां ही दुःख में बदल गई। सिर्फ इतना ही नहीं इसका बुरा असर उनके रिश्ते पर भी पड़ा। इस घटना के बाद दोनों के रिश्ते में काफी कड़वाहट आ चुकी थी।
गौरतलब है कि रश्मि ने जहाँ एक तरफ अपने बच्चे को खो दिया था, वही दूसरी तरफ उनके पति के अफेयर की चर्चाएं भी चारो तरफ फ़ैल चुकी थी। जिसके बाद नंदिश और रश्मि ने परेशान हो कर इस रिश्ते को खत्म करना ही बेहतर समझा। बहरहाल तलाक होने के बाद भी रश्मि ने इस बारे में किसी से कोई बात नहीं की। जब कि उनके पति नंदिश तो रश्मि पर इल्जाम लगाएं जा रहे थे। ऐसे में रश्मि भी चुप न रह सकी और उन्होंने सब को सच बता दिया। जी हां एक इंटरव्यू के दौरान रश्मि ने बताया कि उनके पति का किसी मॉडल के साथ अफेयर चल रहा था। जिसके कारण ही नंदिश और रश्मि देसाई का तलाक हुआ था। दोस्तों अगर आप रश्मि की जगह होते तो आप क्या करते, इसका जवाब हमें जरूर दीजियेगा।



