इन शानदार और प्रभावी तरीकों से पाएं पतले बालों से निजात !

पतले बालों से निजात

अगर हमारे बाल अच्छे नहीं है तो उन्हें स्टाइल करना काफी मुश्किल हो जाता है। पतले की वजह से हम न तो बालों को कर्ल कर सकते हैं और ना ही इनमे वॉल्यूम होता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की बिलकुल ज़रूरत नहीं है क्यूंकि कुछ दैनिक आदतें और तरकीबें मौजूद हैं जो आपको पतले बालों से निजात दिला सकती हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ सबसे शानदार और असरदार तरीको के बारे में बताएंगे।

जानिये उन खाद्य पदार्थ के बारें में जो स्प्लिट एंड्स से छुटकारा पाने में आपकी मदद कर सकते हैं

पतले बालों से निजात पाने के लिए करे इन तरीकों का पालन :

ब्लो ड्रायर का उपयोग करें

अपने बालों को धोने के बाद, उन्हें सुखाने के लिए अपने बालों को उल्टा फ्लिप करें। अगर बालों की नमी कम ना हो तो आप गोल ब्रश के साथ ब्लो ड्रायर का उपयोग कर सकते है। इसके बाद, अपने बालों को वापस पलटें और बाकी बालों को सुखा लें।

पतले बालों से निजात

एक सप्ताह में अपने बालों को इन तरीको से करें लम्बा

रोलर्स का उपयोग करें

यदि आपके पास समय है, तो आप अपने बालों को ब्लो-ड्राई करने के बाद वेल्क्रो रोलर्स का उपयोग कर सकते हैं। आप अपने सामने के बालों को रोल करें और क्लिप के साथ सेट कर लें । आप इसे 15 से 20 मिनट तक रख सकते हैं।

 

पतले बालों से निजात

अपना शैम्पू बदलें

वॉल्यूम प्राप्त करने का सबसे अच्छा तरीका है जब आप अपने बाल धोते हैं। वॉल्यूमाइज़िंग और क्लीजिंग वाले शैम्पू का इस्तेमाल करें , जो आपके बालों को वॉल्यूम देने और आपके बालों में वजन जोड़ने में मदद करेगा।

 

पतले बालों से निजात

कंडीशनर का सही तरीके से इस्तेमाल करें

अगर आपको अपने बालों को कंडीशन करना पसंद है, तो बस इसे बालों के सिरों पर लगाएं, न कि पूरे बालों पर। आप अपने बालों को सिरों से धोने के बाद हेयर सीरम का उपयोग भी कर सकते हैं, ताकि आप उलझे बालों से बच सके।

पतले बालों से निजात

हमने आपको कुछ दैनिक आदतों और तरकीबों के बारे में बताया है , आप अपनी इन आदतों में सुधार कर के पतले बालों से निजात पा सकते हैं।

 

देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब YOUTH EXPRESS पर

Fiza Mirza

An Author, Writer.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER