एक्ट्रेस ‘नीना गुप्ता’ को बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान मिलने की ‘बधाई हो’:

एक्ट्रेस ‘नीना गुप्ता’ को बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान मिलने की ‘बधाई हो’:

इन दिनों भारतीय सिनेमा ने धमाल काट रखा है. कल ही ‘गैंग्स ऑफ़ वासेपुर’ को ‘THE GUARDIAN’ ने 21वी सदी की 100 बेहतरीन फिल्मों में 59वें नंबर पर शामिल किया था. और आज एक और ख़बर की वजह से बॉलीवुड में खुशियों की लहर है. ‘बधाई हो’ फिल्म में आयुष्मान की माँ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ‘नीना गुप्ता’ ने बोस्टन के भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दोहरा सम्मान हासिल किया है.

नीना की फिल्म ‘THE LAST COLOR’ को बेस्ट फीचर फिल्म और नीना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड मिला. नीना ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिये इस बात की जानकारी दी. नीना अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने फैन्स का धन्यवाद करते हुए लिखतीं हैं, कि ‘वो फिल्म को और उनको मिले हुए अवार्ड से गर्व महसूस कर रहीं हैं’.

Image result for neena gupta badhai ho
image from scroll.in

नीना गुप्ता की फ़िल्में और टीवी शोज़:

नीना पहले ही टीवी शोज़ और फिल्मों में काम कर चुकीं हैं. कुछ ऐसे टीवी शोज़ हैं जिनमें उनके रोल के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है. ‘सांस’, ‘सिसकी’, और ‘कमज़ोर कड़ी कौन’ जैसे शोज़ में वो पहले भी लोगों को अपनी एक्टिंग से लोहा मनवा चुकी हैं. ‘बधाई हो’ फिल्म से वो एक बार फिर लाइम लाइट में आयीं. नीना अपने बेबाक विचारों और खूबसूरत इंस्टाग्राम पोस्ट की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं.

‘THE LAST COLOR’:

एक भारतीय फीचर फिल्म. महज़ 90 मिनट की. फिल्म का लेखन और डायरेक्शन विश्व प्रसिद्द शेफ विकास खन्ना ने किया है. फिल्म वृन्दावन और बनारस में प्रचलित विधवाओं से जुड़े टैबू पर आधारित है. जिसमे एक विधवा और एक 9 साल की छोटी बच्ची दोस्त बन जाते हैं. और वो बच्ची उस औरत से उसकी बेरंग ज़िन्दगी में रंग भरने का वादा करती है. ये फिल्म विकास खन्ना की खुद की लिखी किताब पर ही आधारित है. फिल्म की शूटिंग बनारस में ही हुई है.

Mudita Rastogi

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER