ये तो सब जानते है कि स्मार्टफोन में कई तरह के ऑप्शन्स होते है। जो हमारी सुविधा के लिए फोन में उबलब्ध किए जाते है। वही फोन में फ्लाइट मोड़ ऑप्शन भी होता है। जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। जी हां क्या आप जानते है कि आखिर फोन में यह ऑप्शन क्यों होता है। बहरहाल अगर आप इस बारे में नहीं जानते और आप इस सवाल का जवाब जानना चाहते है। तो आप कही और जाने की जरूरत नहीं है। वो इसलिए क्यूकि आज हम आपको यहाँ इस सवाल का जवाब जरूर देंगे। दरअसल हमारे फोन में यह ऑप्शन इसलिए होता है क्यूकि हमारा छोटा सा मोबाइल डिवाइस फ्लाइट के दौरान फ्लाइट के ऑपरेशन में बाधा बन सकता है।
फोन में फ्लाइट मोड़ ऑप्शन क्यों होता है..
यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो फोन फ्लाइट मोड़ पर रखने से फोन का डेटा, वाई फाई और अन्य कई सिग्नल कुछ समय के लिए अवरुद्ध हो जाते है। ऐसे में फ्लाइट के दौरान फोन से मिलने वाले सिग्नल से जो समस्या होती है उससे बचा जा सकता है। बता दे कि फ्लाइट की लैंडिंग और टेक ऑफ करना दोनों ही काफी सेंसिटिव ऑपरेशन होते है। ऐसे में हमें काफी सावधानी रखने की जरूरत पड़ती है। यही वजह है कि इस दौरान फोन को इस ऑप्शन पर रखा जाता है।
गौरतलब है कि टेक ऑफ और लैंडिंग के दौरान पायलट को फ्लाइट कण्ट्रोल सेण्टर के साथ सम्पर्क में रहना पड़ता है। ऐसी स्थिति में फोन के सिग्नल इन सब के बीच बाधा बन सकते है। बहरहाल अब तो आप समझ गए होंगे कि आखिर फोन में फ्लाइट मोड़ ऑप्शन क्यों होता है और इसके पीछे की असली वजह क्या है। “दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी ये हमें बताना मत भूलियेगा।”



