इस क्रिकेटर का निधन होने पर पूर्व कप्तान श्रीकांत ने जताया अफ़सोस

इस क्रिकेटर का निधन

आज हम एक ऐसे क्रिकेटर के बारे में बात करने जा रहे है, जिसका बीती रात निधन हो चुका है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हम यहाँ राष्ट्रीय चयनकर्ता वीबी चंद्रशेखर की बात कर रहे है। जिनका बीती रात चेन्नई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो चुका है। बता दे कि इस क्रिकेटर का निधन होने पर पूर्व कप्तान श्रीकांत ने काफी अफ़सोस व्यक्त किया है। वैसे आपको जान कर दुःख होगा कि ठीक छह दिन बाद ही वह अपना 58 वां जन्म दिवस मनाने वाले थे। मगर अफ़सोस कि उससे पहले ही वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। वही अगर इनके करियर की बात करे तो चंद्रशेखर ने 1988 और 1990 के बीच करीब सात वन डे मैच खेले थे। जिसमे उन्होंने अठासी रन बनाएं थे। हालांकि तब घरेलू स्तर पर उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था।

इस क्रिकेटर का निधन

इस क्रिकेटर का निधन..

जी हां घरेलू स्तर पर उन्होंने इक्यासी मैचों में करीब चार हजार नौ सौ निन्यानवे रन बनाएं थे। यहाँ तक कि बाद में उन्होंने घरेलू क्रिकेट में कमेंट्री भी की थी। गौरतलब है कि वीबी को असली पहचान तब मिली थी जब उन्होंने चिंदबरम स्टेडियम में एक शानदार मुकाबला खेला था। हालांकि यह मैच उन्होंने भारत के खिलाफ खेला था, लेकिन इस मैच में उनकी टीम को जीत हासिल हुई थी। इसके इलावा अगर हम पूर्व कप्तान और चयनकर्ता कृष्मणचारी श्रीकांत की बात करे तो उनका कहना है कि वह वीबी चंद्रशेखर के निधन की खबर सुन कर बेहद दुखी है।

Rishabh Pant finishes off in style as India wins T20 Series against Windies

इसके साथ ही उनका कहना है कि इस क्रिकेटर का निधन होना वास्तव में क्रिकेट जगत के लिए काफी दुःख की बात है। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह कई बार अपनी पारी की शुरुआत उनसे कर चुके है। हम काफी अच्छे दोस्त थे। यहाँ तक कि कमेंट्री के दौरान भी हम दोनों की सांझेदारी काफी अच्छी थी। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा वह काफी धार्मिक इंसान भी थे। मगर उनका इतनी जल्दी दुनिया को अलविदा कह जाना सच में दुखदायी है। बहरहाल हम तो यही दुआ करते है कि भगवान् उनकी आत्मा को शांति दे।

Summary
इस क्रिकेटर का निधन होने पर पूर्व कप्तान श्रीकांत ने जताया अफ़सोस   Youth Express
Article Name
इस क्रिकेटर का निधन होने पर पूर्व कप्तान श्रीकांत ने जताया अफ़सोस Youth Express
Description
आज हम एक ऐसे क्रिकेटर के बारे में बात करने जा रहे है, जिसका बीती रात निधन हो चुका है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हम यहाँ राष्ट्रीय चयनकर्ता वीबी चंद्रशेखर की बात कर रहे है। जिनका बीती रात चेन्नई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो चुका है। बता दे कि इस क्रिकेटर का निधन होने पर पूर्व कप्तान श्रीकांत ने काफी अफ़सोस व्यक्त किया है। वैसे आपको जान कर दुःख होगा कि ठीक छह दिन बाद ही वह अपना 58 वां जन्म दिवस मनाने वाले थे।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER