गुस्से में गाली देना होता है काफी फायदेमंद, यकीन न हो तो आप खुद ही पढ़ लीजिये इसके फायदे

वैसे तो हमें बचपन से यही सिखाया जाता है कि गाली गलौच करना काफी बुरी बात होती है। मगर इसमें कोई शक नहीं कि जब कोई इंसान गुस्से में होता है, तब उसके मुँह से खुद बखुद गाली निकल ही जाती है। वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि गुस्से में गाली देना काफी फायदेमंद होता है। जी हां अगर आपको यकीन न हो तो आप खुद ही इसके फायदे यहाँ पढ़ लीजिये। सबसे पहले तो जब हम गुस्से में किसी को गाली देते है, तो इससे हमारे अंदर की सारी नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। जिससे व्यक्ति को मानसिक तनाव नहीं होता। इसके इलावा जो लोग गुस्से में होने के बावजूद भी शांत रहते है, उनके दिल पर ज्यादा दबाव पड़ता है। जी हां इससे उन लोगो में हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है।

गुस्से में गाली देना

गुस्से में गाली देना..

बता दे कि जब इंसान गुस्से में होता है, तब उसके रक्त का दबाव बढ़ता है। जिसके कारण साँस फूलने लगती है। वही अगर हम गाली दे कर सारा गुस्सा बाहर निकाल दे तो इससे रक्त संचार सही बना रहता है। गौरतलब है कि जो लोग गाली देते है उनके अंदर जोश हमेशा बना रहता है। वो इसलिए क्यूकि गाली देने से शरीर के अंदर गुस्से का जो दबाव बनता है, वह पूरी तरह से बाहर निकल जाता है। केवल इतना ही नहीं इसके साथ ही जो लोग अपने गुस्से को पी जाते है, वो अक्सर डिप्रेशन का शिकार हो जाते है। ऐसे लोगो का दिमाग कभी शांत नहीं रहता।

कटहल के स्वास्थ्य लाभ जानकार हैरान हो जाएंगे आप

जब कि गाली दे कर लड़ाई खत्म करने वाला व्यक्ति जीवन में हमेशा खुश ही रहता है। इसलिए अगर आप चाहते है कि आप मानसिक तनाव से बचे रहे, तो गुस्से की स्थिति में चिल्ला चिल्ला कर गाली दीजिये, ताकि इससे आपकी सारी फ़्रस्ट्रेशन बाहर निकल जाएँ। हालांकि बिना वजह किसी को गाली देना भी सही नहीं है। इसलिए किसी को गाली देते समय इस बात का ध्यान जरूर रखे। वैसे गुस्से में गाली देना कितना फायदेमंद होता है, ये तो अब आप समझ ही गए होंगे।

Summary
गुस्से में गाली देना होता है काफी फायदेमंद, यकीन न हो तो आप खुद ही पढ़ लीजिये इसके फायदे   Youth Express
Article Name
गुस्से में गाली देना होता है काफी फायदेमंद, यकीन न हो तो आप खुद ही पढ़ लीजिये इसके फायदे Youth Express
Description
वैसे तो हमें बचपन से यही सिखाया जाता है कि गाली गलौच करना काफी बुरी बात होती है। मगर इसमें कोई शक नहीं कि जब कोई इंसान गुस्से में होता है, तब उसके मुँह से खुद बखुद गाली निकल ही जाती है। वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि गुस्से में गाली देना काफी फायदेमंद होता है। जी हां अगर आपको यकीन न हो तो आप खुद ही इसके फायदे यहाँ पढ़ लीजिये।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER