यूँ तो आज कल मार्किट में काफी बढ़िया और अच्छी टेक्नोलॉजी के स्मार्टफोन बड़ी आसानी से मिल जाते है। मगर आज हम आपको एक ऐसे फोन से रूबरू करवाना चाहते है, जो दुनिया का सबसे छोटा फोन है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह फोन हाल फ़िलहाल भारत में लांच हो चुका है और लांच होते ही लोग इस फोन को खरीदने में लग गए है। दरअसल यह फोन जितना छोटा है उतना ही अच्छा भी है। गौरतलब है कि इस फोन का नाम zanco tiny z1 रखा गया है। बहरहाल इस फोन के निर्माता zanco है। शायद इसी वजह से इस फोन का यह नाम रखा गया है।
दुनिया का सबसे छोटा फोन..
वही अब अगर इस फोन की बात करे तो इसमें आपको 0.49 इंच की छोटी सी फूल एचडी डिस्प्ले आसानी से मिल जाएगी। इसके साथ ही इस फोन में बत्तीस एमबी की रैम और बत्तीस एमबी का ही स्टोरेज भी दिया जा रहा है। हालांकि इस फोन की सबसे बड़ी परेशानी यह है कि ये फोन केवल टूजी नेटवर्क को ही सपोर्ट करता है। मगर इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसका छोटा सा आकार हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। जिसके कारण लोग इसे खरीदने पर मजबूर हो गए है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो यह मोबाइल इतना भी बुरा नहीं है।
BSNL ने Jio को 151-अभिनंदन योजना के तहत दी चुनौती: पढ़े पूरी खबर
इसके इलावा अगर हम इसकी कीमत की बात करे तो इसकी कीमत महज पच्चीस सौ रूपये है। यहाँ तक कि इस फोन को आप ऑनलाइन भी खरीद सकते है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस फोन को चार्ज करने के लिए यूएसबी का इस्तेमाल किया जाता है। बहरहाल अगर आप भी इस बढ़िया से मोबाइल को खरीदना चाहते है तो ई कॉमर्स साइट अली एक्सप्रेस पर जा कर आर्डर कर सकते है। अब जाहिर सी बात है कि ये दुनिया का सबसे छोटा फोन है तो लोगो का इसकी तरफ एक बार तो आकर्षित होना लाजिमी है।


