यूँ तो बालिका वधू सीरियल बंद हुए काफी समय बीत चुका है। मगर इसमें कोई शक नहीं कि यह शो घर घर में इतना प्रसिद्ध हो चुका था कि इस शो के किरदार और उनके नाम आज भी लोगो को याद है। वैसे आप सब को इस शो में छोटे जगिया का किरदार निभाने वाला एक्टर तो याद ही होगा। बता दे कि आज कल बालिका वधू का जगिया इस खूबसूरत लड़की को डेट कर रहा है। गौरतलब है कि बालिका वधू में छोटे जगिया का किरदार निभाने वाले एक्टर का असली नाम अविनाश मुखर्जी है।
बालिका वधू का जगिया..
दरअसल हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अविनाश ने इस बात का खुलासा किया है कि वह सलोनी लूथरा को डेट कर रहे है। वैसे आप सोच रहे होंगे कि ये सलोनी लूथरा कौन है। तो हम आपको बता दे कि सलोनी मिस पेटाइट इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट में मिस टियारा की श्रेणी में इस साल की रनर अप रह चुकी है। वही इस बारे में सलोनी का कहना है कि उन्होंने अविनाश को कंटेंट राइटिंग के लिए कई और नामो की सिफारिश भी की थी। मगर अविनाश ने कहा कि वह केवल मेरे साथ ही काम करना चाहते है। इसके बाद सलोनी ने बताया कि जब वह अविनाश के घर गई तब उन्होंने वहां कई अवार्ड्स भी देखे। मगर इतने सारे अवार्ड्स देखने के बाद भी वह परेशान नहीं हुई।
डायन बनी दुल्हन….मोनालिसा का नया अवतार देख फैंस हुए घायल
वो इसलिए क्यूकि उन्होंने वास्तव में अविनाश से प्यार किया है जगिया से नहीं। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा अविनाश का कहना है कि उन्होंने सलोनी को प्रपोज करने से पहले उन्हें अपनी माँ से भी मिलवाया था। जी हां अविनाश की माँ सलोनी को देखते ही समझ गई थी कि इन दोनों के बीच जरूर कुछ चल रहा है। यहाँ तक कि सलोनी के माता पिता भी अविनाश पर काफी भरोसा करते है। आपको जान कर हैरानी होगी कि अविनाश ने सलोनी को सुबह चार बजे प्रपोज किया था। यानि अब बालिका वधू का जगिया सच में अपनी आनंदी ढूंढने में कामयाब हो ही गया।


