वैसे तो बॉलीवुड सितारों की मोहब्बत के किस्से आएं दिन अखबारों में छपते रहते है। मगर आज हम आपको बॉलीवुड सितारों से जुडी कुछ ऐसी बातें बताने वाले है जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि ये बॉलीवुड सितारे प्यार के लिए हर हद पार करने को तैयार थे, लेकिन फिर भी इनका प्यार मुकम्मल नहीं हो पाया। तो चलिए आपको इन सितारों के बारे में विस्तार से बताते है।
प्यार के लिए हर हद..
१. ऐश्वर्या राय बच्चन.. अब यूँ तो ऐश्वर्या राय की शादी अभिषेक बच्चन के साथ हो चुकी है। मगर एक समय ऐसा भी था जब वह सलमान खान से बेहद प्यार करती थी। जी हां वह सलमान खान से इतना प्यार करती थी कि अपने माता पिता का घर छोड़ कर लोखंडवाला में एक अपार्टमेंट में अकेले रहने लगी थी। वो इसलिए क्यूकि ऐश के माता पिता को उनका और सलमान का रिश्ता मंजूर नहीं था। हालांकि कुछ दिन बाद ही सलमान और ऐश के बीच भी कहा सुनी हो गई। जिसके कारण इनका रिश्ता बीच में ही टूट गया।
हिना खान और विकास गुप्ता में ट्विटर पर छिड़ी जंग …..कहा बंद करो यह फॉलो-अनफॉलो का खेल…
२ रवीना टंडन.. आपको जान कर हैरानी होगी कि रवीना टंडन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। जैसा कि सब जानते है कि रवीना टंडन अजय देवगन के साथ कई फिल्मो में काम कर चुकी है। ऐसे में इन दोनों के बीच प्यार की शुरुआत होने लगी थी। मगर जब अजय देवगन के जीवन में करिश्मा की एंट्री हुई तब उन्होंने रवीना टंडन का साथ छोड़ दिया। जिसके चलते रवीना ने खुदखुशी तक करने की कोशिश की थी। मगर आज दोनों ही अपनी लाइफ में बेहद खुश है।
३ तब्बू.. बता दे कि तब्बू भी अजय देवगन के प्यार में पूरी तरह से पागल थी। यहाँ तक कि उन्होंने अजय देवगन की खातिर आज तक शादी भी नहीं की।
बहरहाल हम तो यही कहेंगे कि अपने प्यार का साथ निभाना अच्छी बात है, लेकिन प्यार के लिए हर हद पार करना ज्यादा अच्छी बात नहीं है। खास करके तब जब बात आपकी जान पर आएं।


