आज हम बॉलीवुड के उस सुपरस्टार के बारे में बात करने वाले है, जो फ़टे हुए कपड़े पहन कर लखनऊ की सड़को पर इधर उधर घूम रहा है। जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि हम यहाँ किसी और की नहीं बल्कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की बात कर रहे है। जिन्हे आज कल पहचानना भी काफी मुश्किल हो चुका है। दरअसल बात ये है कि अमिताभ बच्चन आज कल अपनी आने वाली फिल्म गुलाबो सिताबो की शूटिंग में व्यस्त है। बता दे कि फ़िलहाल लखनऊ में इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। गौरतलब है कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन एक बूढ़े आदमी का किरदार निभा रहे है। जी हां उनके किरदार का नाम मिर्जा होगा।
लखनऊ की सड़को पर..
वही अगर फिल्म की बात करे तो शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन एकदम बूढ़े की तरह तैयार हो कर तांगे की सवारी करते है और इमामबाड़ा पहुँचते है। इसके बाद तांगे वाले को किराया दे कर सड़को पर घूमने लगते है। हालांकि मजे की बात ये है कि इस दौरान लोग उन्हें बिलकुल भी पहचान नहीं पाते। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो उनका गेट अप इतनी अच्छी तरह से किया गया है कि लोगो तक को यह पता नहीं चलता कि वह अमिताभ बच्चन है। बता दे कि लखनऊ में इस फिल्म की शूटिंग दो महीने तक चलेगी।
एक्ट्रेस शीतल सेठ जूझ रही है ब्रेस्ट कैंसर से, वीडियो शेयर कर दी जानकारी
इसका मतलब ये है कि अब लखनऊ वालो को दो महीने तक अमिताभ बच्चन का दीदार करने का मौका मिलता रहेगा। वही अगर बाकी किरदारों की बात करे तो इस फिल्म में आयुष्मान खुराना भी नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन शुजीत सरकार कर रहे है। जो इससे पहले विक्की डोनर और पीकू जैसी फिल्मो का निर्देशन भी कर चुके है। फ़िलहाल तो हम आपसे यही कहेंगे कि अगर आपको लखनऊ की सड़को पर फ़टे कुर्ते में कोई शख्स नजर आएं तो उस शख्स को मामूली समझने की गलती न करे।


