‘खानदानी शफाखाना’ का पहला गाना ‘कोका’ सांग हुआ रिलीज़, देखे पंजाबी कुड़ी सोनाक्षी को

Koka Song

सोनाक्षी सिन्हा की  आने वाली फिल्म ‘खानदानी शफाखाना’ का पहला गाना Koka Song रिलीज़ हो गया है| इसमें सोनाक्षी  एक पंजाबी कुड़ी के  रूप में है| सोनाक्षी अपने को-स्टार वरुण शर्मा के साथ जमकर ठुमके लगाती नज़र आ रही हैं|  गाने को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये हर किसी की ज़ुबान पर चढ़ने वाला है|

कैसा है Koka Song?

‘खानदानी शफाखाना’ का पहला गाना ‘कोका’ सांग सभी को बेहद  पसंद आने वाला है| गाने के बोल और म्यूजिक दोनों ही लोगो को खूब भाने वाला है |  जानकारी के लिए बता दें कि पंजाबी सिंगर Jasbir jassi  का ‘कोका’ सॉन्ग पहले से ही काफी पॉपुलर है| सोनाक्षी की फिल्म के लिए उसी गाने को फिर से रिक्रिएट किया गया है|

इस गाने में बादशाह ने रैप किया है|  इसे जसबीर जस्सी, बादशाह और ध्वनि भानुसाली ने आवाज दी है| इसके लिरिक्स मेलो डी और तनिष्क ने लिखा है|  इससे पहले बादशाह और सोनाक्षी ‘मूव योर लक’ गाने में साथ काम कर चुके हैं| नूर फिल्म का ये गाना काफी पॉपुलर हुआ था| अब कोका के जरिए भी सोनाक्षी जमकर धमाल मचाने वाली हैं|

Koka Song

Koka Song पर सोनाक्षी ने क्या दिया रिएक्शन?

कोका सांग सुन कर आपके  भी पैर थिरकने लगेंगे, और यही बाद सोनाक्षी भी कह रही है|  इस गाने को लेकर सोनाक्षी ने कहा है कि उन्हें दमदार और जोशीले गानों पर नाचना बेहद पसंद है. सोनाक्षी ने कहा, “इस तरह के हाई एनर्जी और जीवंत गानों पर नाचना मुझे हमेशा से ही पसंद है|  जस्सी और बादशाह के सहयोग का परिणाम है यह उत्कृष्ठ गाना|  मुझे इस बात की खुशी है सभी के देखने के लिए Koka Song’ जारी हो गया है”|

बता दें कि ये फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है|  पहले ये फिल्म 26 जुलाई को रिलीज होने वाली थी लेकिन हाल ही में इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई|

Summary
'खानदानी शफाखाना' का पहला गाना 'Koka Song'  हुआ रिलीज़-Youth Express
Article Name
'खानदानी शफाखाना' का पहला गाना 'Koka Song' हुआ रिलीज़-Youth Express
Description
सोनाक्षी सिन्हा की  आने वाली फिल्म 'खानदानी शफाखाना' का पहला गाना Koka Song रिलीज़ हो गया है| इसमें सोनाक्षी  एक पंजाबी कुड़ी के  रूप में है|
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER