यूँ तो वर्ल्ड कप 2019 का महामुकाबला शुरू हुए काफी समय बीत चुका है। मगर अब भी जब भारतीय टीम की बारी आती है, तब लोग वह मैच देखने के लिए बेहद उत्साहित हो जाते है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि 27 जून को भारत वेस्टइंडीज के बीच जबरदस्त मैच होने वाला है। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा इस मैच के दौरान आपको भारतीय टीम में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते है। यह मैच दोपहर तीन बजे खेला जाएगा। वही अगर हम टीम इंडिया के खेल की बात करे तो पिछली बार अफगानिस्तान को हराने के लिए भारतीय टीम को कड़ा संघर्ष करना पड़ा था। जिसके चलते मिडल आर्डर की काफी आलोचना की गई थी।
भारत वेस्टइंडीज के बीच..
इसलिए इस बार ऐसा हो सकता है कि विजय शंकर की जगह ऋषभ पंत और केदार जाधव की जगह रविंद्र जडेजा खेलते हुए नजर आएं। यानि इन दोनों को इंडियन टीम में शामिल किया जा सकता है। हालांकि भारतीय टीम में ये बदलाव देखने को मिलेंगे या नहीं ये तो कल मैच देखने के बाद ही पता चलेगा। फ़िलहाल अगर हम टीम इंडिया के बदलावों को देखे तो ऐसे में टीम इंडिया में ये सब खिलाडी नजर आएंगे। बता दे कि कल के मैच में विराट कोहली, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, धोनी, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल नजर आएंगे।
Mohammed Shami : Mahi bhai said to bowl a yorker on the stumps.
इसका मतलब ये है कि 27 जून को भारत वेस्टइंडीज के बीच जो मैच होने वाला है, वो काफी दिलचस्प होगा। अब जाहिर सी बात है कि जब टीम इंडिया अपने हर मैच में इसी तरह से बदलाव करती रहेगी, तो लोगो के बीच उत्सुकता बढ़ना तो लाजिमी है। फ़िलहाल तो ये देखना काफी रोमांचक होगा कि क्या इन बदलावों के साथ टीम इंडिया इस बार भी जीत पायेगी।


