गर्मियों के दौरान यह हमारी त्वचा पर सनटैन हो जाता है। त्वचा को सुंदर और स्वस्थ रखने के लिए टैन हटाना बहुत जरूरी होता है । बाजार में सनटैन से छुटकारा पाने के लिए कई प्रोडक्ट्स उपलब्ध है , लेकिन उन सभी प्रोडक्ट्स में काफी केमिकल्स होते हैं जो त्वचा के लिए हानिकारक होते हैं। आप सनटैन को हटाने के लिए आप कुछ नेचुरल तरीको का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आइये देखते हैं सनटैन से छुटकारा पाने के कुछ नेचुरल तरीके :
1.टैन हटाने के लिए नींबू का एक टुकड़ा लें और उसे अपनी त्वचा पर रगड़ें।
2. अपनी टैन्ड स्किन पर 20-30 मिनट के लिए बेसन का पाउडर, हल्दी और दूध का मिक्सचर लगाएं ,यह आपके टैन को हटाने में मदद करेगा ।
3. आलू और नींबू का रस 30 मिनट के लिए अपनी टैन्ड स्किन पर लगाएं ,यह टैन को कम करता है।
4. खीरे का रस , नींबू का रस और रोजवॉटर को समान मात्रा में मिला कर टैन्ड स्किन पर लगाएं ।
5. 4-5 स्ट्रॉबेरी लें फिर उसमे 2 बड़ा चमच्च दूध मिलाएं और इसे अपनी टैन्ड स्किन पर लगाएं ,यह भी टैन को काम करने में मदद करता है।
6. करेले के रस से मालिश करने से भी टैन को कम किया जा सकता है ।
7. आधा कप पपीता लें और इसमें एक चम्मच शहद डालें और फिर इसे 30 मिनट तक अपनी टैन्ड स्किन पर लगाएं । यह भी टैन को हटाने में आपकी मदद करेगा ।
8. टमाटर और दही को मिलाकर पैक बनायें और इसे 30 मिनट तक टैन्ड स्किन पर लगाएं । यह पैक भी टैन को कम करेगा ।
9. चंदन पाउडर और गुलाब जल के पेस्ट को टैन्ड स्किन पर लागू करें।
10. अनानास का गूदा और शहद से बना पैक 20 मिनट तक टैन्ड स्किन पर लगाएं यह भी टैन को दूर करने में आपकी मदद करेगा।
गर्मियों में त्वचा की सुरक्षा करना बहुत ज़रूरी होता है, ऐसा करके आप समर टैनिंग से बच सकते हैं । सनटैन से छुटकारा पाने के लिए आप बताएं गए घरेलु उपचारों का उपयोग कर सकते हैं।
देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब YOUTH EXPRESS पर

