UP B.Ed Result 2019 हुआ जारी

UP B.Ed का Result 2019
UP B.Ed का Result 2019 आने में इस बार काफी लंबा वक्त लग गया और छात्राओं को इस बात का काफी लंबे समय से इंतजार था कि आखिर यूपी बीएड का रिजल्ट कब जारी होगा लेकिन अब इस बात पर पूर्ण विराम लग चुका है क्योंकि रुहेलखंड विश्वविद्यालय के द्वारा UP B.Ed Result 2019 का रिजल्ट घोषित किया जा चुका है तो चलिए हम आपको बताते हैं उन स्टेप्स को जिसको अपनाकर आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

कैसे चेक करें रिजल्ट –

UP B.Ed का Result 2019
UP B.Ed Result 2019 कुछ करने के लिए आपको सबसे पहले गूगल पर, UP B.Ed Result 2019 टाइप करना होगा जिसके बाद कई सारी लिंक आपके सामने खुलकर आएंगी, जो B.Ed के रिजल्ट से संबंधित होंगी। अब आपको रुहेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है जहां पर आपको पंजीकरण संख्या और पासवर्ड को भरना होगा।
पंजीकरण संख्या और पासवर्ड को भरने के पश्चात आप UP B.Ed Result 2019 को आसानी से देख सकते हैं। इस रिजल्ट को देखने के बाद इसका प्रिंट आउट निकाल लें। इस रिजल्ट के 2 प्रिंट आउट को निकाले और इसे अलग अलग संभाल कर रखें। क्योंकि एडमिशन प्रक्रिया के दौरान अगर आपका रिजल्ट आपके पास मौजूद नहीं रहा तो आपको कोर्स में एडमिशन लेने में समस्या हो सकती है।
गौरतलब है कि B.Ed की प्रवेश परीक्षा 2019 में 15 अप्रैल को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में इस बार लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए थे। क्योंकि हाल ही में नियमों में बदलाव करते हुए इस बात की घोषणा की गई थी कि अब सरकारी विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए B.Ed की डिग्री भी मान्य होगी जिसकी वजह से पिछले साल के मुकाबले इस बार B.Ed करने वाले छात्रों की संख्या में लाखों में बढ़ोत्तरी हुई। अब शिक्षक बनने के लिए जिन अभ्यर्थियों के पास बीएड कि डिग्री होगी वह शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के योग्य माने जायेंगे।

Somendra Singh

Former Web Desk Journalist - Aaj ka Reporter

Former Web Desk Journalist - Samachar live

Former Video Editor - Prabhatam Advertising

Web Desk Journalist - Indiaalive

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER