भारत में अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए इंफिनिक्स ने एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है| इस फोन का नाम इंफिनिक्स स्मार्ट 3 प्लस है| फ़ोन की खासियत इसका ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, साथ ही इसमें , रियर फिंगरप्रिंट सेंसर , वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच और दूसरे फीचर भी फ़ोन में है| कमरे के ट्रिपल लेंस में 13 मेगापिक्सल का सेंसर, 2 मेगापिक्सल का सेंसल और लो लाइट सेंसर दिया गया है| इंफिनिक्स स्मार्ट 3 प्लस के दो कलर ऑप्शन में फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है|
इंफिनिक्स स्मार्ट 3 प्लस की कीमत मात्र 6,999 रुपये है| फोन फ्लिपकार्ट पर ब्लैक और दूसरे कलर ऑप्शन में 30 अप्रैल से मौजूद होगा|
इंफिनिक्स स्मार्ट 3 प्लस के फीचर?
इंफिनिक्स स्मार्ट 3 प्लस के फीचर और सेप्सीफिकेशन ककी बात करे तो इसमें 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गयी है| इसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है| फोन XOX 5.0 आधारित एंड्रॉयड पाई पर काम करता है और फोन में डुअल सिम नैनो स्लॉट हैं| फोन में 6.21 इंच का HD+ डिस्प्ले है| 2.5D का ग्लास प्रोटेक्शन और 88 प्रतिशत का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है| फोन में 64 बिट 2GHz हिलियो A22 क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है|
SMS के ज़रिये चेक करे Lok Sabha Elections 2019 के वोटर लिस्ट में नाम
कमरे की बात करे तो इसमें तीन कैमरे दिए गए हैं| जिसमें से एक 13 और 2 मेगापिक्सल का सेंसर और वहीं लो लाइट कैमरा भी दिया गया है| कैमरे फीचर्स के मालमे में फोन में PDAF, डुअल एलईडी फ्लैश, ऑटो स्क्रीन रोटेशन और कई और फीचर भी है | सेल्फी के लिए फोन का फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है|
फोन में 3500mAh की बैटरी लगायी गयी है| वहीं कनेक्टिविटी के मामले में जरूरी फीचर्स दिए गए हैं जिसमें ब्लूटूथ, 3.5mm का ऑडियो जैक, एफएम रेडियो, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और दूसरी चीजें दी गई है| फोन फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक के साथ आता है|
टेक्नोलॉजी से जुडी ऐसी ही लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.


