इन पांच खिलाड़ियों को आईपीएल में अभी तक नहीं मिला खेलने का मौका

मौका मिला
आईपीएल 2019 का 12वां संस्करण जबर्दस्त मुकाबला देखने के लिए बड़ी तेजी से युवाओं के बीच प्रचलन में है। यही वजह है कि शाम को 8:00 बजे से आईपीएल को देखने वाले युवा 11:00 बजे के बाद ही टीवी स्क्रीन छोड़ते हैं, लेकिन आज हम बताने जा रहे हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें आईपीएल 2019 के सीजन में अभी तक खेलने का मौका नहीं मिला है। जी हां, हम उन पांच विदेशी खिलाड़ी की बात कर रहे हैं जिन्हें इस सत्र में अभी तक खेलने का मौका नहीं मिला है। हालांकि इन खिलाड़ियों को क्यों नहीं खेलने का मौका मिला, यह समझना थोड़ा पेंचीदा है।

यह है वह पांच खिलाड़ी –

1. मार्टिन गुप्टिल
पहले नंबर पर मार्टिन गुप्टिल का नाम है जो अभी तक आईपीएल 2019 के सीजन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं पाए हैं। T20 के मैच के मार्टिन गुप्टिल का रिकॉर्ड की बात की जाए तो उन्होंने छह हजार से ज्यादा रन चार शतक और 42 अर्धशतक लगाए हैं, सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें बैकअप के रूप में रखा है। लेकिन अभी तक उन्हें आईपीएल में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।
2. मैथ्यू केली –
मैथ्यू केली को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में एनरिक नॉर्टे के स्थान पर लिया गया है। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मैथ्यू केली 2019 की नीलामी में नहीं बिके लेकिन उन्हें केकेआर की टीम में बाद में शामिल कर लिया गया। हालांकि आने वाले अगले मुकाबले में शायद केली को मैदान पर उतारा जा सकता है।
3. ब्यूरॉन हेंड्रिक्स ने आईपीएल मैच 2014 और 15 में खेला था। इस दौरान वो किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से सात आईपीएल मैच खेलने में कामयाब रहे थे और इन 7 मैचों में उन्होंने कुल 9 विकेट झटके। लेकिन इस बार उन्हें आईपीएल में अभी तक नहीं  खेलने का मौका मिला है।
4. बिली स्टैनलिक –
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्टाइली को अभी तक आईपीएल 2019 के सीजन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। वह अपने पहले सीजन में बहुत ही प्रभावशाली नजर आए थे। और ऐसा लग रहा था कि वह विरोधी टीम के पसीने छुड़ाने के लिए बहुत कारगर हैं, लेकिन इस बार उन्हें नहीं मौका मिला है।
5. मोएसिस हेनरिक्स –
मोएसिस ने 2011 की नीलामी में, मुंबई इंडियंस के साथ खेला था, लेकिन उन्होंने आईपीएल के 57 मैचों में अब तक कुल 969 रन बनाए हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 32 में लीग मैच में उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से मैदान पर उतरना था। लेकिन वार्म अप के दौरान उन्हें चोट लग गई और उन्हें बाहर कर दिया गया और इस वजह से उन्हें अभी तक खेलने का मौका नहीं मिल पाया है।

Somendra Singh

Former Web Desk Journalist - Aaj ka Reporter

Former Web Desk Journalist - Samachar live

Former Video Editor - Prabhatam Advertising

Web Desk Journalist - Indiaalive

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER