रिलीज हुआ फिल्म “कलंक” का दमदार ट्रेलर, दिखी शानदार प्रेम कहानी….

फिल्म कलंक

निर्देशक और निर्माता करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन के तले बन रही फिल्म कलंक इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। कभी अपने दमदार गानों की वजह से तो कभी फिल्म कलंक में जो निर्देशक करण जौहर ने जोड़ी बनाई है वह तो अत्यंत ही सराहनीय है। अब हाल ही में फिल्म कलंक  का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। और कुछ ही घंटों में इस ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। हर तरफ सिर्फ फिल्म कलंक के ट्रेलर की ही चर्चा हो रही है और दर्शक बेसब्री से और बेताबी से इंतजार कर रहे हैं कि कब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।

कुछ ही घंटों पहले रिलीज किए गए फिल्म कलंक के इस दमदार ट्रेलर में 1940 की बहुत ही खूबसूरत प्रेम कहानी दर्शाई गई है। निर्माता करण जौहर में इस प्रेम कहानी को पर्दे पर उतारने की कोशिश कामयाब लगती हुई नजर आ रही है क्योंकि इस ट्रेलर को देखने के बाद दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और जल्द से जल्द इस प्रेम कहानी की पूरी कहानी जानना चाहते हैं। कलंक फिल्म के इस ट्रेलर में सभी कलाकारों का दमदार अभिनय देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री आलिया भट्ट की शानदार केमिस्ट्री देखने को भी मिल रही है। चूंकि अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता वरुण धवन कई फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं और उनकी जोड़ी को भी दर्शक बेहद पसंद करते हैं। शायद इसलिए भी दर्शकों को एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर इन दोनों की जोड़ी देखने की बेताबी और बढ़ रही है। अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता वरुण धवन एक बार फिर से फिल्म कनक में अपने फैंस और दर्शकों का दिल जीतने के लिए फिर से तैयार है। हलांकि कलंक के ट्रेलर में दोनों का एकदम हटकर, एक नया अंदाज देखने को मिल रहा है, अभिनेत्री आलिया भट्ट अभिनेता वरुण धवन एक दूसरे से प्यार तो करते हैं लेकिन दोनों साथ नहीं हो पाते। कलंक में अभिनेत्री आलिया भट्ट “रुप” की भूमिका में नजर आ रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अभिनेता वरुण धवन “जाहर” की भूमिका में हैं। लोगो के दिलों में फिल्म देखने के लिए सबसे ज्यादा उत्सुकता पैदा इसलिए बढ़ रही है कि, को जब आलिया भट्ट और वरुण धवन एक दूसरे को प्यार करते हैं तो आलिया की शादी अभिनेता आदित्य रॉय कपूर से क्यों हो रही होती है। जबकि आदित्य रॉय कपूर की पत्नी सोनाक्षी सिन्हा पहले से होती हैं। कलंक फिल्म के इस ट्रेलर ने दर्शकों के बीच में एक ऐसा सस्पेंस क्रिएट किया है जिसके बाद खुद दर्शक भी सोच में डूबे हैं कि आखिर कार आलिया और वरुण धवन के साथ ऐसा क्यों होता है।

वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और अभिनेता संजय दत्त की जोड़ी को देखने के लिए दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और अभिनेता संजय दत्त की जोड़ी को एक समय में इतना पसंद किया जाता था कि दर्शक इनकी जोड़ी को देखने के लिए भी फिल्में देखना चाहते थे। हाला की इन्होंने जितनी फिल्मों में काम किया है उनमें से ज्यादातर फिल्में हिट रही है। लेकिन अब अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और अभिनेता संजय दत्त फिल्म कलंक में 15 साल के बाद एक बार फिर से बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि यहां से कलंक 19 अप्रैल 2019 को रिलीज होने वाली है।

 

मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें  अब सिर्फ Youth Express पर. 

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER