इस विषय को पढ़ कर आपको इतना तो पता चल ही गया होगा, कि हम यहाँ जिस एक्टर की बात कर रहे है, वो अभिनय की दुनिया में काफी माहिर था। यही वजह है कि यह एक्टर एक एपिसोड के लिए पंद्रह करोड़ रूपये लेता था। बता दे कि इस महंगे एक्टर का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। दरअसल हम यहाँ बेहतरीन और दिग्गज अमेरिकी एक्टर जेन माइकल की बात कर रहे है। हालांकि अगर खबरों की माने तो ऐसा सुनने में आया है कि जेन का निधन पिछले महीने की दस तारीख यानि दस फरवरी को ही हो गया था, लेकिन उनके निधन की जानकारी अब कही जाकर लोगो को मिली है।
यह मशहूर टीवी एक्टर नहीं करना चाहता दिव्यांका त्रिपाठी के साथ काम
इस महंगे एक्टर का निधन..
गौरतलब है कि जेन माइकल ने अपने करियर की शुरुआत साल 1967 में की थी। बता दे कि माइकल ने टीवी शो के साथ साथ कई फिल्मो में भी काम किया था। जी हां जब उनका निधन हुआ तब उनकी उम्र 73 साल थी। वही अगर उनके निजी जीवन की बात करे तो उनका निजी जीवन भी विवादों से घिरा हुआ था। वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि जेन माइकल पर अपने गर्ल फ्रेंड के साथ मार पीट करने का आरोप भी लगा था। मगर वो कहते है न कि इंसान परदे पर जितना ज्यादा ऊँचा उठता जाता है, तब वह अपने निजी जीवन में उतना ही छोटा होता जाता है।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के इस एक्टर का निधन, टीवी जगत में शोक की लहर
हालांकि इन अफवाहों में कितनी सच्चाई है ये तो केवल जेन माइकल और उनकी गर्ल फ्रेंड ही बता सकती है। मगर इतना तो तय है कि इस महंगे एक्टर का निधन होने से अमेरिकी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को काफी दुःख हुआ था। ऐसे में हम तो यही दुआ करते है कि भगवान् उनकी आत्मा को शांति दे।
हॉलीवुड एक्टर से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.


