हितेश पंत (नई दिल्ली)
आने वाले समय में ऐसा भी हो सकता है कि बच्चों की पढ़ाई में रोबोट मदद करें। ऐसा ही एक स्वदेशी रोबोट का आविष्कार हुआ है जो क्रिएटिविटी के साथ बच्चों को पढ़ा सकेगा। बिहार की युवा इंजीनियर आकांक्षा आनंद ने इस रोबोट को बनाया है। रोबोट को निनो नाम दिया गया है।
आकांक्षा ने बैंगलुरु से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी है। इसके बाद उन्होंने आईटी सेक्टर में नौकरी शुरू की। लेकिन उनकी रुचि रोबोटिक्स में थी। इसलिए उन्होंने रोबोटिक्स के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी सिरेना टेक्नॉलाजी ज्वाइन कर ली। यहां उन्हें एजुकेशन के क्षेत्र में कुछ बेहतर करने का विचार आया।
बच्चों में पढ़ाई के बोझ से आकांक्षा वाकिफ हैं। इसलिए उन्होंने एक ऐसा रोबोट बनाने का निश्चय किया जो बच्चों के लिए पढ़ाई को आसान बना सके। पढ़ाई के बीच बच्चे उलझें न, बल्कि खेलते खेलते अपनी समस्याएं हल कर लें। इस रोबोट से बच्चे आसानी से विषय को समझ सकेंगे, साथ ही पढ़ाई के लिए उनकी रुचि भी बढ़ेगी।
अपनी हांगकांग, चीन और ताइवान यात्रा के दौरान आकांक्षा ने इस विषय पर ज्यादा जानकारी जुटाई कि किस तरह वहां के छोटे बच्चे रोबोट के बीच पढ़ाई कर रहे हैं। साथ ही उनके साथ खेलते भी हैं। इससे बच्चों में समझने की क्षमता बढ़ती हैं। इसी फॉर्मूले को उन्होंने अपने प्रोजेक्ट पर लागू किया। उन्होंने अपनी कंपनी में ऐसा रोबोट बनाया जो पढ़ाई में मदद करे, साथ ही एक्स्ट्रा कैरिकुलर एक्टीविटी में भी मदद करे।
उनका बनाया ये रोबोट बोलता भी है और डांस भी कर सकता है। इस रोबोट को एप्लीकेशन और वॉइस कमांड से कंट्रोल किया जा सकता है। आकांक्षा के इस प्रोजेक्ट को सरकार ने भी काफी सराहा है। आकांक्षा इससे पहले भी कई रोबोट डेवलप कर चुकी हैं।


https://zerobazaar.wooplr.com
My brother suggested I might like this website. He was once entirely right.
This publish actually made my day. You can not imagine simply how a lot time I had spent
for this info! Thank you! http://horseshoehellbeta.com/w/index.php?title=Homemade_Soap_-_A_Fun_Hobby_-_Save_Money
Keep up the superb work, I read few posts on this web site and I
conceive that your blog is real interesting and has sets of good info. http://forums.snowgoer.com/memberlist.php?mode=viewprofile&u=19621330