दिव्यांका को सरप्राइज देकर बुरे फंसे उनके पति विवेक दहिया

दिव्यांका को सरप्राइज देकर

गौरतलब है कि टीवी की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी आज कल एक रियलिटी शो में होस्ट की भूमिका में नजर आ रही है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दे कि दिव्यांका द वॉइस शो को होस्ट कर रही है। दरअसल दिव्यांका के पति उन्हें सरप्राइज देना चाहते थे, लेकिन दिव्यांका को सरप्राइज देकर उनके पति विवेक दहिया खुद ही बुरी तरह से फंस गए। बात ये है कि शो के सेट पर एक लड़का दिव्यांका से काफी फ़्लर्ट करने लगा, जिसके कारण दिव्यांका ने उस लड़के को नजर अंदाज करना शुरू कर दिया। हालांकि जब अदनान सामी ने यह सब देखा तो उन्हें बेहद गुस्सा आया। जिसके कारण उन्होंने उस लड़के को बुरी तरह से डांट दिया। बता दे कि इसके बाद सेट का माहौल काफी सीरियस सा हो गया था।

दिव्यांका को सरप्राइज देकर

दिव्यांका को सरप्राइज देकर..

http://कपिल का रोमांटिक अवतार आया सामने, शो के दौरान पत्नी गिन्नी के लिए गाया ये गाना

मगर काफी समय बीत जाने के बाद जब उस लड़के का असली चेहरा सामने आया तब हर कोई हैरान रह गया। जी हां दरअसल यह लड़का कोई और नहीं बल्कि दिव्यांका के पति विवेक दहिया ही थे। जिन्होंने अपने चेहरे पर मास्क पहन रखा था। अब यूँ तो दिव्यांका को सरप्राइज देकर विवेक को काफी डांट खानी पड़ी, लेकिन उनका दिव्यांका को सरप्राइज देने का प्लान जरूर कामयाब हो गया। बहरहाल इस सरप्राइज के बाद दिव्यांका भी मुस्कुराने लगी। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो उन्हें अपने पति विवेक का यह अंदाज काफी पसंद आया। जी हां विवेक दहिया का यह बदला हुआ रूप देख कर दिव्यांका बेहद खुश हुई। जिसके बाद सेट का माहौल भी काफी खुशनुमा सा हो गया।

वैसे हम तो यही दुआ करते है कि दिव्यांका के पति उन्हें इसी तरह से सरप्राइज देते रहे और उनसे हमेशा ऐसे ही प्यार करते रहे। वो कहते है न कि ऐसी खट्टी मीठी बातों के कारण ही शादीशुदा कपल का रिश्ता और ज्यादा मजबूत बनता है।

टीवी इंडस्ट्री से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express  पर.

Summary
दिव्यांका को सरप्राइज देकर बुरे फंसे उनके पति विवेक दहिया  Youth Express
Article Name
दिव्यांका को सरप्राइज देकर बुरे फंसे उनके पति विवेक दहिया Youth Express
Description
दरअसल दिव्यांका के पति उन्हें सरप्राइज देना चाहते थे, लेकिन दिव्यांका को सरप्राइज देकर उनके पति विवेक दहिया खुद ही बुरी तरह से फंस गए।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER