बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा ने ओपन स्कूल परीक्षा के एडमिट कार्ड किए जारी

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (बी एस ई एच) ने हरियाणा बोर्ड में ओपन स्कूल परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी किये हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा देना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट  bseh.org.in  से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड फ्रेश और रि अपेयरिंग दोनों छात्रों के लिए जारी हो गए हैं।
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर विद्यालय की वर्दी पहने हुए पासपोर्ट आकार की तस्वीर चिपकानी होगी। मार्च 2019 को होने वाली परीक्षा में छात्रों को परीक्षा केंद्र विद्यालय की वर्दी पहनकर ही जाना है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका:
– आधिकारिक वेबसाइट  bseh.org  पर जाइए ।
– होम पेज के “What’s New” सेक्शन के “Admit Cards – HOS fresh/Reappear March Exam 2019” लिंक पर क्लिक करिए।
-“Select fresh/ reappear” लिंक पर  क्लिक करिए।
-जानकारी दर्ज करिए और फिर सर्च बटन पर क्लिक करिए।
-भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लीजिए।
भविष्य के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट-आउट डाउनलोड कर लीजिए। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के नियमों के अनुसार उन उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा जिनके पास एडमिट कार्ड नहीं होगा। बोर्ड ने जिन उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड वापस ले लिए हैं, उन उम्मीदवारों को बोर्ड कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से जाना होगा और सत्यापन के लिए ओरिजिनल काग़ज़ात दिखाने होंगे।
जिसके बाद उनके एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।
आपको परीक्षा में सफलता की प्राप्ति हो यह कामना रखते है।

Ritika Seth

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER