इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न 2020 का 53 वा मुकाबला आज खेला जाना है। आपको बता दें की आईपीएल में आज दो मुकाबले खेले जाने हैं। आज के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जाना है। पंजाब की टीम 13 मैचों में से 6 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ प्वाइंट टेबल में पांचवे स्थान पर है। वही चेन्नई सुपर किंग्स प्वाइंट्स टेबल में अंतिम स्थान पर है । और टीम प्लेऑफ से पहले ही बाहर हो चुकी है। ऐसे में यह मैच इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न 2020 में महेंद्र सिंह धोनी का अंतिम मैच होगा
टूर्नामेंट के 53वें मैच से पहले जान लीजिए इससे जुड़ी बातें। कब और कहां देख सकते हैं आज होने वाला यह मुकाबला।
किन टीमों के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का 53वा मुकाबला
चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच आईपीएल 2020 का 53 वा मुकाबला खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा आईपीएल 2020 का 53 वा मुकाबला
चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच होने वाला 53 वा मुकाबला अबूधाबी में खेला जाएगा।
कब और कितने बजे खेला जाएगा आईपीएल 2020 का 53 वा मुकाबला
टूर्नामेंट का 53 वा मुकाबला रविवार (1 नवंबर 2020) को भारतीय समयानुसार शाम 3.30 खेला जाएगा।
कितने बजे होगा आईपीएल 2020 के 53वें मैच में टॉस?
चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP)के बीच आइपीएल 2020 के 53वें मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 3:00 बजे होगा।
कहां देख सकते हैं आईपीएल 2020 के 53वें मैच का लाइव टेलीकास्ट ?
चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच खेले जाने वाले आइपीएल 2020 के 53 वें मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनलों पर देखा जा सकता है।
कहां देख सकते हैं चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच 53 वें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP)के बीच होने वाले 53 वें मैच की Live Streaming आप Hotstar App पर देख सकते हैं।