हितेश पंत (नई दिल्ली)
टॉलीवुड के भगवान रजनीकांत आजकल आध्यात्म के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। राजनीति में एंट्री के ऐलान के बाद राजनीकांत का ये अंदाज कुछ जुदा है। दरअसल वे आजकल एक आध्यात्मिक यात्रा पर हैं। यात्रा के दौरान हिमालय में घुड़सवारी करते हुए रजनीकांत के फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं।
तमिल फिल्म के प्रशंसक रजनीकांत को भगवान की तरह पूजते हैं। खुद रजनीकांत बेहद आध्यात्मिक प्रवृत्ति के हैं। वे हर साल आध्यात्मिक यात्रा पर हिमालय जाते हैं। वहां आध्यात्मिक गुरुओं से चर्चा करते हैं। कुछ दिन पहले चेन्नई एयरपोर्ट से आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत करने से पहले रजनीकांत ने मीडिया से बात की और बताया कि वे करीब 15 दिनों की आध्यात्मिक यात्रा पर निकल रहे हैं।
इस यात्रा से जुड़ी रजनीकांत की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक फोटो में रजनीकांत सफेद कपड़े पहनकर पहाड़ी पर घुड़सवारी कर रहे हैं। तो दूसरी फोटो में वे एक गुफा में किसी आध्यात्मिक गुरु से बात करते दिख रहे हैं। रजनीकांत के फैन के लिए उनकी ये फोटो भगवान की फोटो से कम नहीं हैं। इसलिए सोशल मीडिया पर ये जमकर शेयर हो रही हैं।
रजनीकांत ने पिछले साल दिसंबर महीने में राजनीति में आने का ऐलान किया था। उनका कहना है कि तमिलनाडु में लीडरशिप का आभाव है। इसलिए वो साउथ के बड़े कलाकार कमल हसन के साथ मिलकर मक्कल मिधि मैयम पार्टी की शुरुआत कर रहे हैं।
