क्या आप जेसीबी के बारे में जानते है, जानियें क्या होता है इसका पूरा नाम

सड़क पर निर्माण कार्य के समय एक नाम सबसे पहले ज़हन में आता है, तो वह है- JCB का नाम। गांव की गलियों से लेकर शहर की सड़कों तक, जहां भी खुदाई का काम होता, वहां JCB की एंट्री तय मानी जाती है। क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर इस JCB का पूरा नाम क्या है, यह मशीन का नाम है या किसी कंपनी और ब्रांड का? हैरानी की बात तो यह है कि 99% लोग इसका पूरा नाम नहीं जानते होंगे। तो चलिए हम आपको यहां JCB का असली मतलब, इसका नाम कैसे पड़ा और यह कंपनी कहां से शुरू हुई, आदि सब कुछ के बारे में विस्तार से बताते हैं।

JCB का पूरा नाम क्या है?

JCB का फुल फॉर्म Joseph Cyril Bamford है। यह कंपनी ब्रिटेन के एक इंजीनियर Joseph Cyril Bamford के नाम पर रखी गई थी, जिन्होंने साल 1945 में इस कंपनी की शुरुआत की थी। उन्होंने शुरुआत में एक गैरेज से काम शुरू किया था और धीरे-धीरे पूरी दुनिया में अपना नाम बना लिया।

JCB क्या बनाती है?

JCB एक मल्टीनेशनल कंपनी है जो निर्माण कार्यों में इस्तेमाल होने वाली मशीनें बनाती है, जैसे- Tractors, Compactors, Excavators (खुदाई करने वाली मशीनें), Backhoe Loaders (पीछे खुदाई और आगे लोडर वाली मशीन) और कई अन्य हेवी ड्यूटी मशीनें भी बनाती हैं।

कहां-कहां है JCB?

आज JCB के प्रोडक्ट्स दुनिया के 150 से ज्यादा देशों में इस्तेमाल होते हैं। भारत में भी इसकी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है, और यहां इसे बेहद पसंद किया जाता है।

JCB और सोशल मीडिया का कनेक्शन

JCB से जुड़े मीम्स आए दिन सोशल मीडिया पर तहलका मचाते रहते हैं। कभी दूल्हे-दुल्हन की एंट्री तो कभी जमीन से कचरे के साथ किसी व्यक्ति को उठा लेने वाला वीडियो अधिकतर इंस्टाग्राम पर देखे जाते हैं। इस तरह, JCB सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि इंटरनेट सेंसेशन भी बन गई। इस ट्रेंड पर हर कोई मजेदार कमेंट्स भी करते हैं।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER