किंग्स इलेवन पंजाब ने आख़िरी ओवर में जीता मैच राहुल, गेल बने हीरो

किंग्स इलेवन पंजाब ने कल खेले गए मुकाबले में विराट कोहली के आरसीबी को 8 विकेट से हरा दिया । इससे पहले विराट कोहली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम को 172 रनों का लक्ष्य दिया। जिसे पंजाब की टीम ने आखिरी ओवर में हासिल कर लिया।

 

आखिरी ओवर में मैच का रोमांच और बढ़ गया। युजवेंद्र चहल को विराट ने अंतिम ओवर की जिम्मेदारी दी। टीम का आखिरी ओवर लेकर आए यजुवेंद्र को मैच बचाने के लिए दो रन बनाने से पंजाब की टीम को रोकना था। यजुवेंद्र ने फिर भी गेम को आखिरी गेंद तक ले कर गए।

 

किंग्स इलेवन पंजाब ने आखिरी ओवर में जीता मैच

किंग्स इलेवन पंजाब ने

 

पंजाब की टीम का स्कोर 170 पर एक विकेट था। जीत के लिए मात्र दो रनों की जरूरत थी लेकिन चहल के सामने क्रिस गेल थे। पहली गेंद पर कोई रन नहीं, दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं, तीसरी गेंद पर एक रन, चौथी गेंद पर कोई रन नहीं, पांचवी गेंद पर गेल रन आउट, आखिरी गेंद पर एक रन चाहिए था और पूरन ने चहल की गेंद पर सिक्स जड़ दिया। और मैच किंग्स इलेवन पंजाब के खाते में चला गया।

 

 

सीज़न का पहला मैच खेल रहे क्रिस गेल का अर्धशतक

 

पंजाब के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल ने तूफानी पारी खेली। आपको बता दें कि गेल कल आईपीएल का पहला मुकाबला खेल रहे थे। अभी तक वो पेट की परेशानी से जूझ रहे थे लेकिन उन्होंने आते साथ गेंदबाजों की क्लास लगा दी। गेल ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए। गेल ने 5 ताबड़तोड़ छक्के जड़े। और मैच को अपने अंदाज में बेहद रोमांचक बना दिए।

 

 

केएल राहुल का अर्धशतक बने मैन ऑफ द मैच

 

केएल राहुल ने आज फिर कप्तानी पारी खेली उनके साथ यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर और इस आईपीएल अपना पहला मैच खेल रहे क्रिस गेल ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। केएल राहुल ने 37 गेंदों पर अर्धशतक बनाया। और विराट कोहली को इस सीजन में दुसरी बार पटखनी दी। केएल राहुल को मैन ऑफ द मैच के लिए चुना गया।

 

 

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाईक करे यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER